फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader vijendra gupta demands for high level probe of delhi gas leak incident

BJP नेता विजेंद्र गुप्ता बोले- दिल्ली गैस लीक की हो उच्चस्तरीय जांच

Sat, 06 May 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 May 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
 bjp leader vijendra gupta demands for high level probe of delhi gas leak incident
BJP नेता विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तुगलकाबाद क्षेत्र स्थित दिल्ली सरकार के रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय के पास गैस रिसाव होने की घटना की उच्चस्तरीय जाचं कराने की मांग की है। क्योंकि, विद्यालय के अधिकारियों के कारण इतनी बड़ी संख्या में बच्चे बीमार हो गए।  

विज्ञापन

    
विजेंद्र गुप्ता ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती बच्चों को देखने के बाद कहा कि गैस रिसाव की घटना का पता विद्यालय में बच्चों के आने से पहले ही चल गया था। जब बच्चे आ रहे थे उस समय गैस रिसाव का प्रभाव विद्यालय प्रांगण में पूरी तरह फैल चुका था। विद्यालय के अधिकारियों की लापरवाही के कारण विद्यालय को बंद करने का निर्णय नहीं लिया गया, जिसके कारण बच्चों को भारी दुर्घटना से जूझना पड़ा।         
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की है कि विद्यालय के आसपास चल रही रसायन फैक्टरी, रेलवे यार्ड के कंटेनर और अन्य स्रोत से हुए गैस रिसाव का पता लगाने के लिए एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं तकनीकी जांच कराई जाए, जिससे इस तरह की होने वाली दुर्घटनाओं की पुनावृत्ति न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग की कि डॉक्टरों की एक टीम प्रभावी छात्राओं की गहन जांच करें। यह टीम पता लगाए की कि गैस रिसाव के कारण इन बच्चों पर आने वाली जिंदगी में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होगा।  

गैस लीक से कुल 494 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

 bjp leader vijendra gupta demands for high level probe of delhi gas leak incident
gas leak in delhi school - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में शानिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब (आईसीडी इनलेंड कंटेनर) डिपो से एक कंटेनर से बायो केमिकल (क्लोरो मिथाइल पैरीडाइन) का रिसाव हो गया। रिसाव से दो स्कूलों के करीब 494 बच्चें व शिक्षिकाएं चपेट में आ गए। उन्हें उल्टियां, आंखों में व त्वचा में जलन, सिर दर्द व सांस फूलने की दिक्कत होने लगी। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और बच्चों को चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। 

प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की एक टीम शनिवार शाम को कंटेनर को जब्त करने के लिए सोनीपत पहुंच गई थी। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री तथा विपक्ष नेता विजेन्द्र गुप्ता बीमार बच्चों से मिलने अस्पतालों में पहुंचे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed