{"_id":"5d1101048ebc3e51d507ea46","slug":"bjp-leader-vijender-guptas-wife-robbed-off-her-belongings-near-mandi-house-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को लूटा, शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को लूटा, शिकायत दर्ज
Mon, 24 Jun 2019 10:27 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा से लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दिल्ली में मंडी हाउस के नजदीक शोभा से सामान लूट लिया गया। शोभा ने बताया यह घटना सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया शोभा एक एनजीओ चलाती है। वह सुबह अपना घर से जब मंडी हाउस के पास पहुंची तो स्कूटी पर आए कुछ अज्ञात लोगों ने उसे बताया कि कुछ तेल जैसा पदार्थ आपकी कार से बाहर निकल रहा है।
विज्ञापन
इस पर जब शोभा ने अपने ड्राइवर और सहयोगी के साथ कार से बाहर उतरकर देखा तो ऐसा कोई रिसाव नहीं हो रहा था। इसी बीच आरोपी कार से उनका सामान लेकर मौके से भाग गए। बाद में शोभा ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और शिकायत अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा यह उन लोगों का एक कार्य है जो अपना ध्यान हटाने के बाद अपने टारगेट से सामान लूटते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।