फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader vijay goel will conduct survey over kejriwal resignation

घूस के आरोपों के बाद केजरीवाल के इस्तीफे पर सर्वे कराएंगे विजय गोयल

Wed, 10 May 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 May 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
   bjp leader vijay goel will conduct survey over kejriwal resignation
विजय गोयल।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए एक सर्वे कराने का निर्णय लिया है। वह अपने नेतृत्व वाले लोक अभियान के माध्यम दिल्ली के विकास, आम आदमी पार्टी की टकराव की राजनीति, अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे आदि मसलों पर जनता से सवाल पूछेंगे।      

विज्ञापन


गोयल ने बताया कि पूरी दिल्ली में लोक अभियान सर्वे करेगा, जिससे दिल्ली सरकार के संबंध में जनता के विचारों का जायजा मिलेगा। क्योंकि जनता अरविंद केजरीवाल के दो साल के शासन से ठगा हुआ महसूस कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर भी ओपिनियन पोल से जनता से अरविंद केजरीवाल के नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र देने के संबंध में पूछा है। इस दौरान करीब 82 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन के चलते दिल्ली दस साल पीछे चली गई है। दिल्ली के पिछड़ेपन का मूल कारण केवल आम आदमी पार्टी के नेताओं के आपसी झगड़े और भ्रष्ट नीतियां हैं। 

सिसोदिया बोले-लोकतंत्र का मुद्दा है ईवीएम से छेड़छाड़ 

   bjp leader vijay goel will conduct survey over kejriwal resignation
केजरीवाल-सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

ईवीएम में गड़बड़ी पर दिल्ली विधानसभा में चर्चा के जवाब में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सवाल लोकतंत्र का है। खेल का पता चल गया है। यह लोकतंत्र का मुद्दा है, इसे जुमला कहकर हवा में नहीं उड़ाया जा सकता है।    
  
उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी है तो फिर पंजाब चुनाव कांग्रेस कैसे जीत गई। इसका जवाब यह है कि मैच फिक्सिंग का गेम चल रहा है। रोमांच बना कर रखा जा रहा है। पंजाब में आप को हराने के लिए कांग्रेस को जिता दिया गया। यह खेल बहुत बड़ा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमने तो देश के सामने विधानसभा में पूरी जिम्मेदारी के साथ सबूत दिया है।

उन्होंने कहा कि हमने यह दिखाया है कि मशीन हैक हो सकती है। ईवीएम हैक करने के लिए महज 80-90 सेकेंड चाहिए। 10 इंजीनियर 30 दिन में पूरी दिल्ली का ईवीएम हैक कर सकते हैं। सिसोदिया ने कहा कि गुजरात का ईवीएम हमें दे दीजिए चार घंटे में चुनाव जीतकर दिखा देंगे।  
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed