फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader tajinder pal singh bagga burst firecrackers despite of ban in delhi

Delhi: नहीं माने तजिंदर पाल सिंह बग्गा, दिवाली पर जमकर की आतिशबाजी, पटाखे भी बांटे

Tue, 25 Oct 2022 12:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Oct 2022 12:32 AM IST
सार

दिल्ली सरकार के इस फैसले का बीजेपी पहले से ही विरोध करती रही। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने भी दिवाली पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर हमला बोलते हुए इसे अनुचित और अवैज्ञानिक करार दिया था।

विज्ञापन
bjp leader tajinder pal singh bagga burst firecrackers despite of ban in delhi
पटाखे फोड़ते बग्गा - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी पर अक्सर हमलावर रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक बार फिर सरकार की खिलाफत की है। दरअसल इस बार बग्गा ने दिल्ली में पटाखों पर बैन के बावजूद खुलेआम पटाखे फोड़ते और बच्चों को बांटते हुए नजर आए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बग्गा ने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट पर उन्होंने लिखा हेप्पी दिवाली। बता दें दिल्ली सरकार ने एक जनवरी 2023 तक सभी प्रकार के पटाखों जलाने, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसे बावजूद बग्गा ने इस रोक धज्जियां उठाते हुए पटाखे जलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बग्गा ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया है, जिसमें वो झुग्गी बस्ती के बच्चों को पटाखे बांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बग्गा के साथ कुछ और लोग भी हैं जो बच्चों को पटाखे फोड़ने को कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

दिल्ली सरकार के इस फैसले का बीजेपी पहले से ही विरोध करती रही। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने भी दिवाली पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर हमला बोलते हुए इसे अनुचित और अवैज्ञानिक करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed