'आप' के प्रोग्राम में शामिल हुए बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, लोगों ने दिखाया काला झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) जिंदाबाद का नारा बुलंद किया। वहीं, मनोज तिवारी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे दिलीप पांडेय की जमकर तारीफ भी की। इस दौरान सिन्हा ने स्पष्ट किया कि वह भाजपा में हैं, लेकिन पार्टी से बड़ा देश है।
देशहित में सच बोलने से कोई रोक नहीं सकता।
शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को नंद नगरी स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय में सफाई कर्मियों के स्किल डेवलमेंट प्रोग्राम की लांचिंग प्रोग्राम में बोल रहे थे। बगैर नाम लिए इशारे-इशारे में उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी हमला बोला। बकौल सिन्हा, वह आज तथाकथित किसी दूसरी पार्टी में हूं। तथाकथित इसलिए कि लोग मुझे बागी, रूढ़ा हुआ व नाराज नेता कहते हैंख् लेकिन मैं अपनी मर्यादा को समझता हूं।दिल्ली के सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल बने हैं मिसाल
देशहित में सच को सच कहना गलत नहीं है। मेरे लिए व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों समेत सभी प्रदेशों के शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी राज्यों में दोनों क्षेत्र ध्वस्त पड़े हैं, जबकि दिल्ली सरकार ने पिछले तीन साल में इनमें क्रांतिकारी काम किया है।
दिलचस्प यह कि शत्रुघ्न सिन्हा ने मंच पर मौजूद दिलीप पांडेय की जमकर तारीफ की। दिलीप पांडेय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें लोक सभा का प्रभारी बनाया है।
शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, मेरे अनुज दिलीप पांडेय बहुत अच्छे इनसान हैं। आप सभी इनको आशीर्वाद दीजिए। इनकी मजबूती अरविंद केजरीवाल को मजबूत करेगी और यह उनके लिए निजी तौर पर खुशी देगी।