फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP leader RP Singh's reaction on the attack on the Golden Temple complex in Amritsar

Golden Temple Attack: 'यह कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है, ये कोई और मामला है', भाजपा नेता आरपी सिंह बोले

Sat, 15 Mar 2025 12:56 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Mar 2025 12:56 AM IST
सार

स्वर्ण मंदिर परिसर में श्री गुरु रामदास सराय में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हमला करने वाला शख्स हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है, जिसका नाम जुल्फान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP leader RP Singh's reaction on the attack on the Golden Temple complex in Amritsar
भाजपा नेता आरपी सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को हमला हुआ। हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमला करने वाले शख्स की पहचान हरियाणा के यमुना नगर निवासी जुल्फान के रूप में हुई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुलफाम को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने गुलफाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, "सूचना आ रही है कि जुल्फान नामक व्यक्ति ने बिना किसी उकसावे के श्री गुरु रामदास सराय के अंदर कुछ लोगों पर रॉड से हमला कर दिया, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमें उम्मीद है कि वहां की पुलिस इस मामले को दबाएगी नहीं। जानकारी यह है कि कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है, यह कोई और मामला है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।"
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर परिसर में श्री गुरु रामदास सराय में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहिल कुंद्रा ने बताया कि पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मरीजों की हालत गंभीर है। उन्हें श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, वल्लाह में स्थानांतरित कर दिया गया है। तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


यह भी पढ़ें: Golden Temple Attack: स्वर्ण मंदिर में एक शख्स ने किया लोहे की रॉड से हमला, पांच लोग हुए घायल

एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि गुरु रामदास सराय (कॉम्प्लेक्स) की दूसरी मंजिल पर यमुना नगर, हरियाणा निवासी जुल्फान नामक व्यक्ति चढ़ा। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। जब एक कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कर्मचारी जसबीर सिंह पर हमला कर दिया। आगे कहा कि जब श्रद्धालुओं और अन्य कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। उन्होंने जुल्फान को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया, "श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु रामदास सराय में एक व्यक्ति को देखा गया। वह दूसरी मंजिल पर था और जब उसे नीचे आने को कहा गया, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद कर्मचारी जसबीर सिंह दूसरी मंजिल पर गए और उसे नीचे आने के लिए कहा। इसके बाद उस व्यक्ति ने लोहे की एक रॉड से जसबीर सिंह को घायल कर दिया। इसके बाद बाकी कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। इस व्यक्ति की पहचान जुल्फान नाम से हुई है। यह यमुना नगर, हरियाणा का निवासी है। इससे लगातार पूछताछ की जा रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed