{"_id":"5ca8c9a9bdec2217210e782e","slug":"bjp-leader-rahul-pandit-suffered-heart-attack-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में भाजपा नेता को पड़ा दिल का दौरा, इलाज के बाद भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में भाजपा नेता को पड़ा दिल का दौरा, इलाज के बाद भेजा घर
Sat, 06 Apr 2019 09:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
सरस्वती शिशु मंदिर में हंगामे के बाद पुलिस ने भाजपा नेता राहुल पंडित को लेकर हवालात में डाल दिया था। जहां उन्हें को दिल का दौरा पड़ने से थाने में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना पुलिस के मुताबिक गिझोड़ निवासी राहुल पंडित उर्फ सुरेश शर्मा शनिवार सुबह अपने रिश्तेदार के बेटे का दाखिला कराने के लिए सेक्टर-12 के सरस्वती शिशु मंदिर गए थे। वहां भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा कर दिया। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन