फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Leader Meenakashi Lekhi targets people who protesting against CAA and NRC in Shaheen bagh

नागरिकता कानून: मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी, बोलीं- खुद घर चले जाएं तो बेहतर

Sun, 12 Jan 2020 04:15 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 12 Jan 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Meenakashi Lekhi targets people who protesting against CAA and NRC in Shaheen bagh
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी - फोटो : Social Media (Twitter)

नई दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चले रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कड़े शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि शाहीन बाग के लोग खुद ही घर चले जाएं तो बेहतर है। जानकारी के मुताबिक मीनाक्षी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वर्तमान हालात पर अपनी बात रखने पहुंची थीं। उन्होंने इस दौरान विपक्ष को आड़े हाथों लिया। 

विज्ञापन


बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग की महिलाओं का सत्याग्रह जारी है। सर्द रात की परवाह किए बिना सैकड़ों महिलाएं सड़क पर अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ धरने पर बैठी हैं। धरना-प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं परिवार, घरेलू कामकाज व अन्य जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बैठाते हुए लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। धरने-प्रदर्शन को अपने अधिकारों की लड़ाई बताकर वे अपनी मांगों को लेकर भी काफी सख्त दिख रही हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं सुनेगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। दिल्ली ही नहीं देश के दूसरे राज्यों से भी आकर महिलाएं प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही शाहीन कौसर ने बताया कि रोज धरने-प्रदर्शन की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना से की जाती है। अंग्रेजी और हिंदी में सभी लोग एक साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद उसकी रक्षा करने की शपथ लेते हैं। 


सीएए और एनआरसी के विरोध में बीते 15 दिसंबर से नोएडा- सरिता विहार रोड (रोड संख्या-13ए) पूरी तरह से बंद है। ऐसे में लोगों को डीएनडी या निजामुद्दीन होकर आना-जाना पड़ रहा है। इस वजह से आश्रम, रोड नंबर-9 व मथुरा रोड पर भारी जाम लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed