फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader kapil mishra filed fir against cm arvind kejriwal for criminal negligence over oxygen crisis in delhi which lead to several deaths

कोरोना पर सियासत: कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, एफआईआर करने की मांग

Wed, 28 Apr 2021 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 28 Apr 2021 01:18 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। कपिल मिश्रा ने उन्हें आपराधिक उपेक्षा का आरोपी बताया है।

विज्ञापन
BJP leader kapil mishra filed fir against cm arvind kejriwal for criminal negligence over oxygen crisis in delhi which lead to several deaths
केजरीवाल कपिल मिश्रा

विस्तार

आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। कपिल मिश्रा ने उन्हें आपराधिक उपेक्षा का आरोपी बताया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री की आपराधिक लापरवाही के कारण ही दिल्ली में सैकड़ों लोगों की जान गई।

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने यह शिकायत दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को मेल की है। उन्होंने कमिश्नर से तीन विषयों पर जांच करने का आग्रह किया है-
1- लापरवाही से हुई मौतें
2- विज्ञापन में भ्रष्टाचार
3- पीड़ितों को मुआवजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेल पर की गई शिकायत में खुद को हिंदू इकोसिस्टम का फाउंडर बताते हुए कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली के सीएम की लापरवाही के चलते पूरे शहर के अस्पतालों में सैकड़ों जानें गईं। उन्होंने केजरीवाल पर ये भी आरोप लगाया है कि जयपुर गोल्डन जैसे अस्पताल जिन्हें ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी उन्हें ऑक्सीजन न देकर उसे डायवर्ट कर दिया गया जो आपराधिक लापरवाही है।




कपिल मिश्रा ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि आईनॉक्स और जयपुर गोल्डन अस्पताल, बत्रा अस्पताल और गंगाराम आदि द्वारा हाईकोर्ट में दिए स्टेटमेंट ये साफ है कि ऑक्सीजन की सप्लाई दिल्ली सरकार के गलत आदेशों और आपराधिक लापरवाही की वजह से बाधित हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed