दिल्ली प्रदेश कांग्रेस दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए आज सांकेतिक उपवास पर बैठी है। इस बीच भाजपा नेता हरीश खुराना ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुबह ही नाश्ता कर लिया था और अब उपवास पर बैठने का नाटक कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने उनके इस आरोप का जवाब दिया है।
बीजेपी नेता के आरोप को कांग्रेस के लवली ने किया स्वीकार, बोले- हां हमने किया नाश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Delhi BJP leader Harish Khurana claims Congress leaders were earlier today seen eating at restaurant in Delhi before sitting on a protest and observing fast at Rajghat over atrocities on Dalits. (In pic, Congress leader AS Lovely) pic.twitter.com/OWsIWmwPKP
— ANI (@ANI) April 9, 2018
लवली ने ये भी कहा कि यही बीजेपी वालों की गलत बात है, देश को सही ढंग से चलाने की बजाय ये हम क्या खाते हैं उस पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
देश में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजघाट पर एक दिन का सांकेतिक उपवास कर रही है।
इसमें हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजघाट पहुंच चुके हैं। हालांकि वह तय समय से दो घंटे देर से पहुंचे। राहुल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए, इसके बाद अब वह मंच पर बैठ चुके हैं।