फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader gave 101 rupees in engagement, message to stop misappropriation

भाजपा नेता ने सगाई में 101 रुपये देकर दिया फिजूलखर्ची रोकने का संदेश

Thu, 15 Feb 2018 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Feb 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
BJP leader gave 101 rupees in engagement, message to stop misappropriation
सगाई में दिए 101 रुपए - फोटो : सांकेतिक चित्र

शादी-विवाह के कार्यक्रम में आडंबर पर लाखों रुपये खर्च करने की कुरीति के खिलाफ समाज को जागरूक कर रहे भाजपा नेता राजेश नागर ने बेटी की सगाई सादगीपूर्ण ढंग से की। उन्होंने बेटी की लगन-सगाई में मात्र 101 रुपये का शगुन भेजा।

विज्ञापन


तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे राजेश नागर की बेटी की सगाई बुधवार को उनके आवास पर हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हमें बेटियों के सम्मान की चिंता करनी चाहिए, न कि अपनी शान-शौकत की। राजेश नागर ने बताया कि वह बेटी आकांक्षा की शादी 18 फरवरी को कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दिन भी वह कन्यादान में 101 रुपये ही देंगे। लगन-सगाई के लिए भी उन्होंने 101 रुपये ही भेजे हैं। उन्होंने कहा कि हम बेटियों को लाड़-दुलार और नाज से पालते हैं। उनके लिए अच्छा वर और परिवार अच्छे कर्म करने से मिलेगा, न कि दिखावा करने से।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जेपी नागर, यशपाल नागर, रणबीर चंदीला, रूप सिंह नागर, दहेज विरोधी आंदोलन के संयोजक वीपी नागर, सुधीर नागर, जिला पार्षद कुमारी शैलेंद्र, सुरजीत अधाना, बाबू अधाना, पप्पू सरपंच, प्रताप सरपंच आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed