फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP launches army of veterans in Delhi for election victory

चुनावी जीत के लिए भाजपा ने दिल्ली में उतारी दिग्गजों की फौज

Mon, 25 Nov 2019 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
BJP launches army of veterans in Delhi for election victory
चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा में चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं की फौज उतार दी है। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के शहरी केंद्र प्रमुख सम्मेलन में सांसद ही नहीं, कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी जीत के चुनावी मंत्र के साथ दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लिया। 

विज्ञापन


भाजपा के 6 हजार से अधिक पदाधिकारी इस सम्मेलन में शरीक हुए। उन्होंने सम्मेलन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी।
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनी में रहने वाले 40 लाख लोगों के माथे पर कच्ची कॉलोनी में रहने का जो ठप्पा लगा है, उसे प्रधानमंत्री ने मिटा दिया है। कच्ची कॉलोनियां अधिकृत हो गई हैं और उनमें रहने वाले अपने घर के मालिक हो गए हैं। 
विज्ञापन


रजिस्ट्री भी जल्द शुरू होगी। दूसरे बड़े फैसले में 105 मार्केट के 50 हजार से अधिक दुकानदारों का कन्वर्जन चार्ज माफ कर दिया गया है। 4 लाख से अधिक घरों में चल रहे घरेलू उद्योगों को अब विभिन्न विभागों से एनओसी लेने की जरूरत नहीं है। 79 गांवों को शहरीकृत गांव का दर्जा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी का हमला
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को पास कराना तो दूर, नक्शे तैयार कराने में भी विफल साबित हुई। इन कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोगों का भविष्य अधर में रहा। दिल्ली उच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2021 तक का समय मांगा तो बर्दाश्त से बाहर हो गया। 

इस स्थिति में केंद्र सरकार ने कच्ची कॉलोनियों को अधिकृत करने का निर्णय लिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की तरफ से शास्त्री पार्क स्थित सिद्ध श्री श्याम गिरी मंदिर प्रांगण में आयोजित शहरी केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 3 महीने में सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

दिल्ली में दूषित पानी पर पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली का पानी इतना खराब नहीं है। पानी खराब नहीं है तो एक लीटर पीकर दिखा दो, पता लग जाएगा खराब है कि नहीं।  उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं।

तिवारी के तीर
प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमने चुनाव से पहले कहा था कि सरकार बनी तो अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर समाज के हर वर्ग को सम्मान देंगे। गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई। सिंचाई के लिए नदियों को जोड़ेंगे। हर घर में गैस कनेक्शन, हर घर को शौचालय, सकारात्मक राजनीति भाजपा का सबसे बड़ा अस्त्र है। 

नकारात्मक राजनीति करने वालों पर भाजपा की विजय का मूल मंत्र भी वही है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार के महाझूठ का पर्दाफाश हो गया है। केजरीवाल दुनिया की सबसे बड़ी झूठ की मशीन हैं। सत्ता पाने के बाद भारत के ‘टुकड़े-टुकड़े’ करने वालों की साजिश के साथ खड़े होने वालों में से हैं। मुख्यमंत्री चाहते तो घर-घर नल में जल दे सकते थे, लेकिन उन्होंने दूषित पानी दिया। दिल्ली के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र
सम्मेलन में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया। प्रकाश जावडेकर ने कहा कि बूथ ही हमारी असली ताकत है। 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। लोकसभा चुनाव में दिल्ली के 13816 बूथों में से भाजपा को करीब 12 हजार से अधिक बूथों पर बढ़त मिली थी। इसे हमें कायम रखना है। 

बूथ कार्यकर्ताओं को हर रोज पांच घरों में जाकर उनसे संवाद स्थापित करना है। मोदी सरकार के पांच ऐतिहासिक निर्णयों के पत्रक उन्हें सौंपने हैं। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में हुए सम्मेलन में प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि शहरी केंद्र प्रमुख हनुमान की भूमिका निभाकर अपने बाहुबल को साबित करें। 


इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, सरोज पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, नेता प्रपिक्ष विजेंद्र गुप्ता, मिजोरम प्रभारी एवं बिहार के सह-प्रभारी पवन शर्मा, सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed