फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp Jan Raksha Yatra in Delhi amit shah addressed party workers

केरल में हत्याओं के खिलाफ बीजेपी ने दिल्ली में निकाली जन रक्षा यात्रा

Sun, 08 Oct 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Oct 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
bjp Jan Raksha Yatra in Delhi amit shah addressed party workers

केरल के कन्नूर में जन रक्षा यात्रा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में इस यात्रा का नेतृत्व किया। मालूम हो कि बीजेपी की इस यात्रा का मकसद केरल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध करना है।

विज्ञापन


बीजेपी की यह यात्रा सीपीआई (एम) के दिल्ली स्थिती कार्यायल और केरल हाउस से होकर गुजरेगी। बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए एक विशेष राजनीतिक दल को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के करीब दिल्ली में इस रैली की शुरुआत जय श्री राम और भारत माता की जया की नारों के साथ हुई। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि आखिर मानवाधिकार के मामले में वो  लोग कुछ ही घटनाओं का विरोध क्यों करते हैं? ये विरोध ही उनका पर्दाफाश करता है। आखिर इन हत्याओं के विरोध में वो कैं‌डल मार्च क्यों नहीं निकालते।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के हर राज्य की राजधानी में की जाएगी पदयात्रा

bjp Jan Raksha Yatra in Delhi amit shah addressed party workers

कम्यूनिस्ट पार्टी पर सीधा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि कम्यूनिस्ट पार्टी को शर्मसार होना चाहिए क्योंकि ये हत्याएं मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हुई हैं। अमित शाह ने कहा कि पहले गोली मारकर हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की जाती है फिर उनके शरीर के टुकड़े किए जाते हैं। लेकिन हम इन हत्याओं से डरने वाले नहीं हैं।

शाह ने केरल की सत्तारूढ़ पार्टी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जब से कम्यूनिस्ट पार्टी सत्ता में आई है केरल में बीजेपी-आरएसएस के 120 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।

बता दें कि अमित शाह के साथ इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और विजय गोयल जैसे नेताओं ने भी भाग लिया। बता दें कि अमित शाह ने केरल में जनरक्षा यात्रा के दौरान ये घोषणा की थी कि कम्यूनिस्ट पार्टी के 'लाल आतंक' के खिलाफ देश के हर राज्य की राजधानी में पदयात्रा की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed