फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP is protesting all over Delhi against rising electricity prices AAP

दिल्ली में भाजपा का बड़ा प्रदर्शन: बिजली महंगी होने पर खोला जगह-जगह मोर्चा, मनोज तिवारी की AAP को चेतावनी

Mon, 15 Jul 2024 01:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 01:49 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा ने राजधानी में बिजली महंगी होने के खिलाफ सोमवार को बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिसके चलते जिलों में बने बिजली दफ्तरों पर प्रदर्शन हो रहा है।

विज्ञापन
BJP is protesting all over Delhi against rising electricity prices AAP
सांसद मनोज तिवारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली भाजपा ने राजधानी में बिजली महंगी होने के खिलाफ सोमवार को बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहा है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज हम दिल्ली के हर इलाके में, जहां भी इन बिजली कंपनियों के कार्यालय हैं, वहां पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उनके लिए चेतावनी है कि वे सावधान हो जाएं। अन्यथा, दिल्ली की जनता न तो बिजली कंपनियों को माफ करने वाली है और न ही दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को।

विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि दिल्लीवासियों को महंगी बिजली दी जा रही है, लेकिन इसका कारण बिजली खपत में बढ़ोतरी होना नहीं है। उसका आरोप है कि बिजली महंगी होने का सबसे बड़ा कारण समय रहते अतिरिक्त बिजली की खरीद न किया जाना है, जबकि इसी की आड़ में छिपकर PPAC के जरिए हर साल अप्रत्यक्ष तरीके से बिजली बिल में बढ़ोतरी की जा रही है। पार्टी सोमवार को दिल्ली के सभी जिलों में बने बिजली दफ्तरों पर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के अनुसार, अब आम उपभोक्ताओं पर PPAC का बोझ 2015 में 1.5 फ़ीसदी से बढ़कर 37.5 फ़ीसदी हो चुका है। अलग-अलग कम्पनियों के द्वारा लगभग 8.75 फ़ीसदी की नई बढ़ोतरी के बाद यह 45 फीसदी तक हो जाएगा। पार्टी के अनुसार एक बार PPAC बढ़ाने के बाद इसे कभी वापस नहीं लिया जाता, जिससे इसकी मार बढ़ती जा रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चेयरमैन को पत्र लिखकर PPAC पर पुनर्विचार करने की मांग की है। 


जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम रही है कांग्रेस : देवेंद्र यादव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों की आवाज को दिल्ली की सरकारों के कानों तक पहुंचाने का है। पार्टी यह काम पूरी जागरूकता के साथ कर रही है। कांग्रेस घरों तक पेयजल पहुंचाने, जलभराव होने, जल निकासी, बिजली कटौती, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी, जनता से जुड़ी समस्याएं लगातार उठा रहे है और लोगों के बीच चर्चा भी कर रहे है। दरअसल जनता की परेशानियों और समस्याओं के समाधान में केजरीवाल सरकार चौतरफा विफल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed