BJP ला रही है फैशन ब्रिगेड, होगा 'कैटवॉक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं ऐसे में राजनीतिक खबरों के बीच अगर कोई पार्टी फैशन ट्रेंड और डिजायनर ड्रेस के बारे में बातें करें तो किसी का भी चौंकना स्वाभाविक है।
जल्द ही अगर दिल्ली में आपको डिजायनर कुर्त्ते और डेनिम की जींस पहने हुए युवक युवतियां सड़क पर 'कैटवॉक' करते दिखें और वह आपको रोक कर किसी पार्टी को वोट देने की अपील करें तो चौंकिएगा नहीं। असल में भारतीय जनता पार्टी ने शहर में फैशन का एक नया ट्रेंड लाने की रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है और जल्द ही इसका असर दिखने भी लगेगा।
जैसा कि लोकसभा चुनाव से ही स्पष्ट है कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी दोनों का ही फोकस देश की युवा आबादी है। इस वर्ग को आकर्षित करने के लिए पार्टी उन्हीं के अंदाज में उनसे बात करना चाहती है।
असल में बीजेपी दिल्ली में ऐसे लगभग 50,000 वालेंटियर को शहर में उतारने जा रही है जो केसरिया, सफेद और हरे रंग के शॉर्ट खादी कुर्त्ते और डेनिम जींस पहन कर न सिर्फ पार्टी का प्रचार करेंगे बल्कि युवाओं को अपने ड्रेसिंग सेंस से आकर्षित करने का प्रयास करेंगे ताकि वह भी फैशन के इस नए ट्रेंड को फॉलो करें।
फैशन के सहारे होगी नैय्या पार?
दिल्ली बीजेपी के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर का कहना है कि हम युवाओं को पार्टी और उसकी नीतियों से अवगत कराना चाहते हैं और इसके लिए हम फैशन का सहारा लेने वाले हैं।
पार्टी का मानना है कि नए ढंग से प्रचार कर वह युवाओं को रोमांचित कर सकते हैं साथ ही अपनी ओर आकर्षित करने में भी सफल हो सकते हैं।
पार्टी नए ट्रेंड पर आधारित ड्रेस को सिलवाने के लिए सदर बाजार के ही किसी टेलर को चुनने पर विचार कर रही है। पार्टी ने पहली खेप में केसरिया, सफेद और हरे रंग के 1000-1000 कुर्त्ते और जींस बनवाने का फैसला किया है। इसके साथ ही युवा वालेंटियर्स को कैप देने की भी पार्टी की योजना है।
अब देखना ये है कि मोदी के स्टाइल ट्रेंड के पॉपुलर होने के बाद बीजेपी के यूथ बिग्रेड का यह कैटवॉक शहर के लोगों को कितना प्रभावित करता है।