फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP is misleading in the name of Fee Regulation Bill: Devendra Yadav

फीस विनियमन विधेयक के नाम पर गुमराह कर रही भाजपा : देवेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार की ओर से लाए गए दिल्ली स्कूल एजुकेशन (फीस निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 को अव्यवहारिक और जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक न तो अभिभावकों को राहत देगा और न ही निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाएगा, बल्कि यह जनता को भ्रमित करने और निजी स्कूलों को बचाने का तरीका है।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पांच महीनों में यह तय नहीं कर सकीं कि इस विधेयक को अध्यादेश के रूप में लाएं या विधानसभा में पेश करें। यह असमंजस दर्शाता है कि शिक्षा को लेकर भाजपा सरकार कितनी असंवेदनशील और दिशाहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल का मकसद पारदर्शिता नहीं, बल्कि स्कूलों के नियंत्रण में फीस नियमन समितियां बनाकर मनमानी को संस्थागत रूप देना है। यादव ने कहा कि 15 प्रतिशत अभिभावकों की सामूहिक शिकायत के बिना कोई केस दर्ज न होना न्याय से वंचित करने की साजिश है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed