{"_id":"677e2f9ca9ae83ad74031d1c","slug":"bjp-has-created-a-ruckus-over-cm-atishi-bungalow-in-delhi-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के बंगले पर बवाल: आतिशी के बंगले के बाहर जुटे बीजेपी अध्यक्ष, आप नेताओं को पीएम हाउस जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बंगले पर बवाल: आतिशी के बंगले के बाहर जुटे बीजेपी अध्यक्ष, आप नेताओं को पीएम हाउस जाने से रोका
Wed, 08 Jan 2025 01:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:26 PM IST
सार
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी सीएम आतिशी के बंगले के बाहर पहुंच गए। सचदेवा गेट खोलने के लिए आग्रह कर रहे हैं। सचदेवा का कहना है कि आतिशी के पास दो बंगले हैं, और कितने बंगले चाहिए बंगलेवाली देवी को।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा और संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच बंगले को लेकर सियासत जोरों पर है। आम आदमी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री आवास जाने के लिए निकले तो वहां रास्ते में पुलिस ने रोक दिया। इसी दौरान बीजेपी नेता भी बंगले विवाद में कूद पड़े और सीएम आतिशी के बंगले पर पहुंच गए। बीजेपी ने आतिशी को बंगलादेवी तक कह दिया।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेता सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस पहुंच गए। सीएम हाउस के बाहर पुलिस ने भीड़ को रोक लिया मौके पर बेरिकेडिंग की गई थी। उसके बाद आप नेता पीएम हाउस देखने जाने की बात कहकर निकले जिन्ह फिर रास्ते में रोका गया।
विज्ञापन
आप नेताओं ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि सीएम हाउस में लग्जरी सुविधाएं हैं। अगर वहां लग्जरी सुविधाएं हैं तो खोलकर दिखाया जाना चाहिए। हम लोग वो सुविधाएं देखने के लिए आए हैं। पुलिस ने भीड़ को रोक लिया, जिसके बाद विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इधर, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी सीएम आतिशी के बंगले के बाहर पहुंच गए। सचदेवा गेट खोलने के लिए आग्रह कर रहे हैं। सचदेवा का कहना है कि आतिशी के पास दो बंगले हैं, और कितने बंगले चाहिए बंगलेवाली देवी को।