फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp government will give free girl education to girls said rajnath singh

यूपी में भाजपा सरकार बनेगी तो लड़कियों की शिक्षा मुफ्त: राजनाथ

Thu, 09 Feb 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 09 Feb 2017 12:34 AM IST
सार


सबहेड : बिसाहड़ा में आयोजित जनसभा में गृहमंत्री ने कहा, सरकार बनी तो
लड़कों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी, किसानों के पुराने फसली ऋण होंगे माफ
कहा, चार हजार रुपये के लिए लाइन में लगे राहुल चार दिन बाद विदेश गए थे जन्मदिन मनाने
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। 

विज्ञापन
bjp government will give free girl education to girls said rajnath singh
- फोटो : am

विस्तार

दादरी से भाजपा प्रत्याशी मास्टर तेजपाल नागर के समर्थन में बिसाहड़ा में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। तीन घंटे की देरी से सभा स्थल राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे राजनाथ ने कहा कि देश की राजनीति की दशा और दिशा उत्तर प्रदेश से तय होती है।
विज्ञापन


प्रदेश ने 73 सांसद दिए, तभी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा। प्रदेश तरक्की की राह पर चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में सरकार बनी तो पुराने ऋण माफ होंगे और नए फसली ऋण पर एक साल तक कोई ब्याज नहीं लगेगा। लड़कियों की शिक्षा मुफ्त और लड़कों को 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन


लोग कहते हैं कि नोटबंदी का फैसला राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया गया है, जबकि यह फैसला जनता के हित में लिया गया है। नोटबंदी के बाद राहुल गांधी 4 हजार रुपये के लिए लाइन में लग गए और चार दिन बाद विदेश में जाकर जन्मदिन मना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल जी की सरकार रही हो या अब नरेंद्र मोदी की, मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री पर कोई दाग नहीं हैं। उन्होंने तेजपाल नागर के साथ ही प्रदेश में सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान बड़ी तादाद में महिलाएं और बुजुर्ग भी सभा में मौजूद रहे।

सपा के विकास के दावे को बताया झूठा

bjp government will give free girl education to girls said rajnath singh

राजनाथ ने सपा सरकार के विकास के दावे को झूठा करार देते हुए आंकड़े पेश किए कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 5.6 फीसदी से गिरकर 3.2 हो गया है। कृषि विकास दर 2.8 से घटकर 1.0 फीसदी रह गई है। ये आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते। उन्होंने आतंकवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवादी का कोई जाति या धर्म नहीं होता वह सिर्फ आतंकवादी होता है।

भारत अपने सभी पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध चाहता है, इसलिए 2014 में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया गया। सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया में मेसेज गया कि भारत किसी को अनावश्यक नहीं छेड़ता, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे नहीं छोड़ेगा। 

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मुसलमानों को टिकट देने की नेताजी व बहनजी में होड़ लगी है। उनकी समस्याओं की बात कोई नहीं करता। उन्होंने एक बार फिर जेवर हवाई अड्डा बनने पर जोर दिया। गुर्जर बिरादरी का इतिहास संजोने के लिए ग्रेटर नोएडा में बन रहे संग्रहालय का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशान बहनजी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed