{"_id":"65e34a78f822d57c3f07f7b4","slug":"bjp-gives-ticket-to-bansuri-swaraj-in-place-of-meenakshi-lekhi-in-delhi-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: कौन हैं बांसुरी स्वराज, जिन्हें केंद्रीय मंत्री का टिकट काट BJP ने चुनावी मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: कौन हैं बांसुरी स्वराज, जिन्हें केंद्रीय मंत्री का टिकट काट BJP ने चुनावी मैदान में उतारा
Sat, 02 Mar 2024 09:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Mar 2024 09:40 PM IST
सार
दिल्ली में भाजपा ने नए चेहरों पर दांव चला है। घोषित पांच सीटों में से चार पर नए उम्मीदवार हैं। नई दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Bansuri Swaraj
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोक सभा चुनाव की पहली लिस्ट भाजपा ने दिल्ली में नए चेहरों पर दांव लगाया है। पांच सीटों में से चार पर नए उम्मीदवारों को सियासी पिच पर उतारकर भाजपा ने चौंकाया है। चारों पहली बार लोक सभा के चुनाव में दो-दो हाथ करेंगे। नई दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं बांसुरी स्वराज।
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। उनका जन्म दिल्ली में 1982 में हुआ था। बांसुरी स्वराज को वर्ष 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित किया गया था। उन्हें कानूनी पेशे में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। उन्होंने वारविक विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
इसके बाद बांसुरी ने लंदन के प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई किया। उन्होंने लॉ में बैरिस्टर के रूप में योग्यता प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से अपनी मास्टर ऑफ स्टडीज पूरी की।
विज्ञापन
स्वराज ने कई उच्च प्रोफाइल वाले मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पेशेवर पोर्टफोलियो में अनुबंध, रियल एस्टेट, कर, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के साथ-साथ कई आपराधिक मुकदमों से जुड़े विवाद शामिल हैं। स्वराज को उनकी निजी प्रैक्टिस चलाने के साथ-साथ हरियाणा राज्य के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले साल बांसुरी स्वराज को भाजपा ने दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह- संयोजक बनाया था। अबकी बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें मैदान में उतारा है।
भाजपा ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सिंह शेहरावत, दक्षिण-दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण सिंह खंडेलवाल को टिकट दिया है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।