फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP gave ticket to Noksham Chaudhary on Punhana assembly seat

पुन्हाना सीटः लंदन में पढ़ी, 85 लाख का पैकेज छोड़ राजनीति में आई नोक्षम चौधरी, भाजपा ने दिया टिकट

Tue, 01 Oct 2019 06:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
BJP gave ticket to Noksham Chaudhary on Punhana assembly seat
भाजपा प्रत्याशी नोक्षम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी ने पुन्हाना विधान सभा क्षेत्र से ही नहीं जिले में पहली बार महिला को टिकट देकर इतिहास रच दिया। महीने भर पहले राजनीति में दस्तक देने वाली 27 वर्षीय नोक्षम चौधरी को टिकट देने की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मानाया। 

विज्ञापन


उधर, निर्दलीय विधायक और बाद में भाजपा में शामिल होने वाले वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहीश खान को टिकट नहीं दिए जाने से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। 

देखना होगा कि रहीश खान भाजपा में रहकर नोक्षम का साथ देते हैं या फिर किसी पार्टी या फिर से निर्दलीय के रूप में ताल ठोकते हैं। द्रेर शाम तक उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। 
विज्ञापन


पुन्हाना विधानसभा 2009 में परिसीमन के बाद वजूद में आई थी। यहां से 2009 में बसपा की दया भडाना को हराकर मोहम्मद इलयास पहले विधायक बने जबकि 2014 में करीब ढाई हजार वोटों से मोहम्मद इलयास को हराकर रहीश खान निर्दलीय विधायक बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रहीश खान ने पहले ही दिन से भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने रहीश खान को हरियाणा वक्फ बोर्ड को चेयरमैन बनाया और उनको राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया। 

कांग्रेस पार्टी ने पुन्हाना से अपने प्रत्याशी का टिकट फाइनल नहीं किया है, जबकि स्वराज इंडिया ने ऐडवोकेट तसीलम नीमका को अपना उम्मीदवार बनाया है।

85 लाख का सालान पैकेज छोड़ उतरी राजनीति में

BJP gave ticket to Noksham Chaudhary on Punhana assembly seat
भाजपा प्रत्याशी नोक्षम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

पुन्हाना के गांव पैमाखेड़ा की रहने वाली नोक्षम चौधरी ने अचानक राजनीति में दस्तक देकर सभी को अचंभित कर दिया था। करीब एक महीने पहले ही वह भाजपा में शामिल हुई हैं। उनका मेवात से जन्म का तो रिश्ता है, लेकिन पढ़ी लिखी दिल्ली और विदेश में हैं। 

डीयू से बिजनेस एंड लग्जरी ब्रांड मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर करने के बाद नोक्षम ने लंदन से एमए इन मीडिया प्रमोशन एंड कम्युनिकेशन की डिग्री ली और फिलहाल अमेरिका में करीब 85 लाख रुपये सालाना पैकेज पर काम कर रही थी, जिसे छोड़कर राजनीति में धमाकेदार एंट्री कर सभी को चौंका दिया। 

नोक्षम के पिता सेशन जज से रिटायर्ड हुए हैं और फिलहाल हरियाणा के कंज्युमर आयोग के वाइस चेयरमैन हैं।

पार्टी को दिया धन्यवाद
नोक्षम चौधरी ने टिकट मिलने पर भाजपा हाई कमान और स्थानीय भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि आजादी के 70 साल बाद भी मेवात की महिलाएं पीने का पानी सिर पर मटका रखकर लाती हैं। गांव की गलियां कीचड़ से भरी हैं और नहरों में पानी नहीं हैं। 

रोजगार के कोई संसाधन नहीं हैं। राजनेता अपना दबाव बनाने और पैसा ऐंठने के चक्कर में लोगों पर झूठे मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। गरीब आदमी को इंसाफ नहीं मिल रहा है। जनता उसे समर्थन देती हैं तो वह यहां की समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगी।

भाजपा ने साधे कई निशाने
पुन्हाना विधानसभा अब एक हॉट सीट बन गई है। अब से पहले मेवात से भाजपा और कांग्रेस ने किसी महिला को टिकट नहीं दिया था। भाजपा ने नोक्षम चौधरी को टिकट देकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। 

नोक्षम अनुसूचित जाति से हैं। ऐसे में भाजपा दलित वोटों में सेंध लगाने का काम करेगी, वहीं महिला होने के नाते उसे काफी फायदा मिलने की संभावना है। 

इसके अलावा पूर्व विधायक रहीश खान से अधिकतर भाजपा नेताओं की नाराजगी और उन पर एकाध आरोपों के चलते भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर अपने आप को बचाने का प्रयास किया है।

समर्थकों ने की आतिशबाजी, बांटे लड्डू
नोक्षम चौधरी को पुन्हाना भाजपा की टिकट मिलने का समाचार मिलते ही उनके समर्थकों और विधायक रहीश खान के विरोधियों ने जमकर आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। 

पिनगवां में कांग्रेस नेता के समर्थको ने भी थाने के सामने जमकर आतिशबाजी की। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव गोपाल पटेल ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नोक्षम को टिकट मिलने की खुशी में लड्डू बांटें। 

पुन्हाना में पूर्व विधायक रहीश खान से नाराज होकर नोक्षम चौधरी के पहले से ही समर्थन में आए पुन्हाना सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष भूरू सरपंच पैमाखेडा वह पुन्हाना ब्लॉक समिति के चेयरमैन इरशाद रावलकी की अगुवाई में सैंकडों लोगों ने आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed