फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP formed a team of observers

भाजपा ने गठित की पर्यवेक्षकों की टीम, फैसला रायशुमारी से

Thu, 16 Jul 2020 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
BJP formed a team of observers
आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा को जल्द ही नए जिला अध्यक्ष मिलेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय टीम ने जिलाध्यक्षों की रायशुमारी के लिए पर्यवेक्षकों की टीम गठित कर दी है। संगठन की मजबूती और संगठनात्मक गठन के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन की मजबूती के लिए बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय महिला मोर्चा के अध्यक्ष विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे। 
विज्ञापन


बैठक में जिला अध्यक्षों के नामों के रायशुमारी लेने के लिए जिले में जाने वाले पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रत्येक जिले में तीन पर्यवेक्षक रायशुमारी की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार केशवपुरम जिला में अध्यक्ष के चुनाव के लिए बतौर पर्यवेक्षक रामवीर सिंह बिधूड़ी, डॉ. कंवर सेन, सुरेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। चांदनी चौक जिले के लिए मूलचंद चावला, राधेश्याम शर्मा, जयवीर राणा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी तरह उत्तर पूर्व जिले के लिए आशीष सूद, छत्रपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, नवीन शाहदरा जिले के लिए शिखा राय, संजीव शर्मा, सुमन कुमार गुप्ता, मयूर विहार जिला के लिए कमलजीत सहरावत, राजन तिवारी, मीरा अग्रवाल, शाहदरा जिला के लिए डॉ. अनीता आर्य, राजीव बब्बर, गजेंद्र यादव। करोल बाग जिलाले के लिए हर्ष मल्होत्रा, पंकज कुमार जैन, सतीश गर्ग को पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

नई दिल्ली के लिए वीरेंद्र सचदेवा, बीरेन्द्र जुयाल, विष्णु मित्तल पर्यवेक्षक होंगे। उत्तर पश्चिम जिला के लिए राजेश भाटिया, बी बी त्यागी, आतिफ रशीद। बाहरी दिल्ली जिला के लिए अशोक गोयल देवराहा, प्रो. रजनी अब्बी, महेंद्र आहूजा। पश्चिमी दिल्ली जिला  के लिए योगिता सिंह, सत्यनारायण गौतम, जयभगवान अग्रवाल। नजफगढ़ जिला के लिए रेखा गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. मोनिका पंत। महरौली जिला के लिए कुलजीत सिंह चहल,  महेंद्र नागपाल, योगंद्र चांदोलियभा एवं दक्षिणी दिल्ली जिले के लिए अभय वर्मा, राजेश गहलोत, श्याम शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


पेंशन फार्म भरने के लिए पोर्टल खोलने की मांग की
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली सरकार से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल शुरू करने की मांग की है। गुप्ता ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में भी दिल्ली सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन से कई लोग वंचित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed