फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP follows AAP's ideas

AAP के रास्ते चली BJP

Thu, 02 Jan 2014 10:50 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 02 Jan 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
BJP follows AAP's ideas

दिल्ली के बाद अब फरीदाबाद में भी बढ़े हुए बिजली के बिल और तेजी से भाग रहे मीटर के खिलाफ आवाज उठने लगी है। लेकिन यहां यह आवाज आम आदमी पार्टी ने नहीं भाजपा ने बुलंद की है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि शहर के बिजली मीटर कम से कम 30 फीसदी तेज भाग रहे हैं। इस वजह से लोगों के बिल ज्यादा आ रहे हैं।

बिजली बिलों में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़ व पार्षद ओम प्रकाश रक्षवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पल्ला सब डिवीजन कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कहा कि काफी समय से बिजली वितरण निगम जो बिल भेज रहा है उनमें प्रति यूनिट बहुत ज्यादा वृद्धि है। निगम के अधिकारियों ने जो स्लैब प्रणाली बनाई है वह गलत है। चाहे किसी का मीटर चले या न चले लेकिन बिल स्लैब प्रणाली के आधार पर ही आता है, जिससे आम जनता पर बहुत ज्यादा बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उन्हें गलत बिल भेजे जा रहे हैं। जिन्हें ठीक करवाने के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालयों के धक्के खाने पड़ रहे हैं। अशोका एन्क्लेव पार्ट-1 आरडब्ल्यूए के प्रधान मुकेश शर्मा ने कहा कि बिजली बिलों में गड़बड़ी जब तक ठीक न हो, तब तक उपभोक्ता का मीटर न काटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed