फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp fails to find solution of forming government in delhi

केजरीवाल की ताकत बढ़ा रही है भाजपा?

Tue, 02 Sep 2014 02:30 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
bjp fails to find solution of forming government in delhi

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यंत्री पद से इस्तीफे और राजधानी में राष्ट्रपति शासन लागू हुए छह महीने बीत चुके हैं लेकिन अब भी यहां विधानसभा चुनाव होने की कोई सूरत नहीं दिखती।

विज्ञापन


इस बारे में अटकलबाजियों का दौर जारी है। जबकि इस दौरान विधायकों को खरीदने और आम आदमी पार्टी में फूट डालने की भाजपा की कोशिशें सामने आ चुकी हैं।

अब इस बात की चर्चा गर्म है मोदी की लोकप्रियता में कमी और कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की हार ने उसके कार्यकर्ताओं को और हताश कर दिया है। वह किसी भी तरह सौदेबाजी करके या फिर आप के विधायकों को लालच देकर दिल्ली में सरकार बनाने की जुगत में है।
विज्ञापन


'आप' विधायकों के तोड़े बगैर दिल्ली में भाजपा की सरकार कतई नहीं बन सकती। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने एक वेबसाइट से कहा उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि अगर मोदी लहर की वजह से भाजपा को लोकसभा में भारी जीत मिली तो अब क्यों वह विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने से कतरा रही है। क्या उसे हारने का डर लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को पता है दिल्ली की हकीकत?

bjp fails to find solution of forming government in delhi

दरअसल भाजपा नेताओं को अच्छी तरफ पता है कि नतीजे क्या होंगे इसलिए वह दिल्ली में तमाम हथकंडे अपना कर सरकार बनाने की जुगत में लगे हैं। उनका कहना था कि सत्ता के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।

दिल्ली में सरकार न बनने देने के मामले में लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ चुकी है। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन का समर्थन करते हुए कहा था कि चुनाव हुए तो विकास के काम रूक जाएंगे। यहां तक कि वह दिल्ली में भाजपा की अल्पमत वाली सरकार भी बनाने का विकल्प तलाश रहे हैं।

आम आदमी पार्टी उन पर भाजपा के हाथों में खेलने का आरोप लगा चुकी है। विधायकों को खरीदने की कोशिश से भले ही भाजपा की छवि खराब हो रही है लेकिन चुनाव टलते जाने की वजह से आम आदमी पार्टी को दोबारा संगठित होने का मौका मिल रहा है। लोगों में यह धारणा मजबूत होती जा रही है कि भाजपा दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार नहीं आने देना चाहती।

मोदी सरकार के इस काम ने कराई किरकिरी

bjp fails to find solution of forming government in delhi

हाल में मोदी सरकार की ओर से दिल्ली सरकार के तहत काम कर रहे एंटी करप्शन ब्यूरो की ताकत कम करने के फैसले का काफी गलत संदेश गया है। जबकि ब्यूरो अदालत में यह लगातार कहता रहा कि वह आप सरकार की ओर से मुकेश अंबानी और वीरप्पा मोइली के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच करने में पूरी तरह सक्षम है।

बहरहाल इन हालातों के बीच भी दिल्ली भाजपा का नेतृत्व लचर बना हुआ है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का प्रदर्शन कमजोर रहा है। उनका पूरा ध्यान 'आप' विधायकों को तोड़ने में लगा है।

इस बीच, तमाम गलतियों और अंदरुनी झगड़ों के बीच आप का निम्न मध्यवर्गीय और गरीब वोटरों पर प्रभाव बना हुआ है। मुसलमान भी बड़ी तादाद में इसे वोट देने का संकेत दे रहे हैं।

अगर भाजपा जल्द ही इस मसले पर गंभीरता से विचार नहीं करती तो इसका बड़ा नुकसान आने वाले चुनावों में उसे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed