फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP expresses anger over Manish Sisodia s statement regarding CBI inquiry

सिसोदिया के बयान पर BJP का हमला: कपिल मिश्रा बोले- देश ने लूट और झूठ का तमाशा देखा, नार्को टेस्ट की दी चुनौती

Tue, 18 Oct 2022 12:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

कपिल बोले, जो व्यक्ति जांच के लिए सीबीआई दफ्तर में बुलाया जाता है, वह देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी के अधिकारियों के बारे में झूठे बयान देता है। वहीं सांसद प्रवेश वर्मा ने भी आप पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
BJP expresses anger over Manish Sisodia s statement regarding CBI inquiry
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति के कथित भ्रष्टाचार मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा सीबीआई पूछताछ के बाद जांच अधिकारियों को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने हमला बोला है। दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि कल इस देश ने लूट और झूठ का बेशर्म तमाशा देखा।

विज्ञापन

कपिल बोले, जो व्यक्ति जांच के लिए सीबीआई दफ्तर में बुलाया जाता है, वह देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी के अधिकारियों के बारे में झूठे बयान देता है। देश की जांच एजेंसी के बारे में ये बयान एक ऐसे व्यक्ति ने दिया है जो आरोपी है। जांच के दायरे में भी वह अपने ही जांच अधिकारियों के बारे में झूठे बयान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जांच को प्रभावित करने और उसमें बाधा बनने की कोशिश के तौर पर देखा जाना चाहिए। कपिल मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनौती है कि उन्होंने जांच एजेंसी के बारे में कल जो बयान दिया है वे या तो माफी मांग कर उस बयान को वापस लें, या फिर शाम पांच बजे तक पूरे देश और मीडिया के सामने कहें कि वे लाई डिटेक्टर अथवा नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

कल सबने भ्रष्टाचार करके जश्न मनाते देखा: सांसद प्रवेश वर्मा
दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने आप पर हमला बोलते हुए कहा, कल हमने देखा कि कैसे लोग भ्रष्टाचार करके उसका जश्न मनाते हैं, कल शहीद भगत सिंह के परिवार ने भी आपत्ति जताई है। जिस तरह से आप पार्टी भ्रष्टाचारी लोगों के लिए देशभक्तों के नाम का इस्तेमाल कर रही है, इसके लिए आप को माफी मांगनी चाहिए। ये लोग दो अक्तूबर को बापू को श्रद्धांजलि देने नही जाते हैं लेकिन सीबीआई बुला रही है तो बापू याद आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed