Delhi: आंबेडकर और भगत सिंह के बीच केजरीवाल की तस्वीर पर भाजपा का एतराज, कहा- AAP का ये अपराध अक्षम्य है
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता केजरीवाल जिस जगह बैठीं नजर आ रही हैं, उनके ठीक पीछे भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के बीच में केजरीवाल की तस्वीर लगी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक्स पर लिखा, 'बाबा साहेब आंबेडकर और शहीद ए आज़म भगत सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल का फोटो लगाना बहुत ही गलत व अपमानजनक। एक आदमी जो शराब माफिया के केस में आरोपी हैं उसकी फोटो बाबा साहेब के समकक्ष लगाना शर्मनाक। AAP का ये अपराध अक्षम्य है।'
बाबा साहेब अम्बेडकर और शहीद ए आज़म भगत सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल का फोटो लगाना बहुत ही ग़लत व अपमानजनक
— Kapil Mishra (Modi Ka Pariwar) (@KapilMishra_IND) April 4, 2024
एक आदमी जो शराब माफिया के केस में आरोपी हैं उसकी फोटो बाबा साहेब के समकक्ष लगाना शर्मनाक
AAP का ये अपराध अक्षम्य है pic.twitter.com/tWKC9DmMzd
वहीं, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एक्स पर लिखा, 'काश अरविंद केजरीवाल परिवार को शर्म आती! सुनीता केजरीवाल ने महानुभवों शहीदे आजम भगत सिंह और डॉ. आंबेडकर के चित्रों के बीच आर्थिक अपराधी अरविंद केजरीवाल का चित्र लगा कर और खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर दिल्ली वालों को किया शर्मसार।'
जेल से केजरीवाल ने 'आप' विधायकों को भेजा संदेशकाश @ArvindKejriwal परिवार को शर्म आती !@KejriwalSunita ने महानुभवों शहीदे आजाम भगत सिंह एवं डा. अम्बेडकर के चित्रों के बीच आर्थिक अपराधी अरविंद केजरीवाल का चित्र लगा कर और
— Praveen Shankar Kapoor (Modi Ka Parivar) (@praveenskapoor) April 4, 2024
खुद मुख्य मंत्री की कुर्सी पर बैठ कर
दिल्ली वालों को किया शर्मसार। @BJP4Delhi @TajinderBagga… pic.twitter.com/WvN8BUwaUJ
सुनीता ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने कहा, मैं जेल में हूं इस वजह से मेरे किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। सभी विधायक हर दिन अपनी विधानसभा में जाएं और इलाकों का दौरा करें। लोगों की समस्याओं का हल करें। मैं केवल सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की बात नहीं कर रहा, हमें लोगों की बाकी समस्याएं भी दूर करनी हैं। दिल्ली की दो करोड़ जनता मेरा परिवार है। उन्होंने कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।'
जेल से CM अरविंद केजरीवाल जी का अपने सभी विधायकों के लिए संदेश। https://t.co/YysGdWNAb4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 4, 2024