फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP engaged in booth management conference in all constituencies today

बूथ प्रबंधन अभियान में जुटी भाजपा, आज सभी संसदीय क्षेत्रों में सम्मेलन

Sun, 24 Nov 2019 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
BJP engaged in booth management conference in all constituencies today
delhi bjp - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बूूथ प्रबंधन अभियान में जुट गई है। इसे लेकर भाजपा का प्रदेश बूथ प्रबंधन विभाग रविवार को सातों लोकसभा क्षेत्रों में शहरी केंद्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन करेगा। सम्मेलन में  शहरी केंद्र प्रमुखों को केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व टिप्स देंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक एवं बूथ प्रबंधन विभाग के संयोजक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बूथ प्रबंधन विभाग प्रदेश टोली, लोकसभा, जिला, विधानसभा और मंडल संयोजक, शहरी केंद्र प्रमुख, दिल्ली के सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा विस्तारक, बीएलए-1, निगम पार्षद, जिला व मंडल अध्यक्ष एवं अन्य प्रमुख वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


चांदनी चौक लोकसभा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देंगे। इसी तरह उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, पश्चिमी दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद विजय गोयल, दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed