फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP demands summer action plan for summer

जल संकट पर BJP का हमला: 'नौ लाख मिलियन क्यूसेक पानी हो रहा बर्बाद', गर्मी के लिए समर एक्शन प्लान की मांग

Sun, 12 Mar 2023 06:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Mar 2023 06:37 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पिछले एक दशक से दिल्ली वाले पानी की अनियमित सप्लाई, कमी के साथ ही गंदे पानी का संकट झेल रहे है। सरकार दिल्ली जल बोर्ड और हरियाणा की राज्य सरकार पर दोषारोपण करती है और खुद पल्ला झाड़ लेती है।

विज्ञापन
BJP demands summer action plan for summer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा ने पानी की समस्या को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि पानी की बर्बादी की वजह से लोगों को पानी नहीं मिल पा रही है। साथ ही गंदे पानी की सप्लाई के लिए भी सरकार जिम्मेदार है। भाजपा ने सरकार से समर एक्शन प्लान बनाने की मांग की है ताकि गर्मी के दिनों में जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पिछले एक दशक से दिल्ली वाले पानी की अनियमित सप्लाई, कमी के साथ ही गंदे पानी का संकट झेल रहे है। सरकार दिल्ली जल बोर्ड और हरियाणा की राज्य सरकार पर दोषारोपण करती है और खुद पल्ला झाड़ लेती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने लापरवाही की पोल खोल दी है। हर वर्ष दिल्ली में जल जनित बीमारी के लिए भी सरकार जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली वाले यह जान कर स्तब्ध हैं कि वजीराबाद वाटर प्लांट में गाद जमा है। यही वजह है कि हरियाणा से आने वाला पानी दिल्ली अपने वजीराबाद प्लांट में रोकने में असमर्थ है, लगभग 9 लाख मिलियन क्यूसेक पानी यमुना में बह जाता है। सच्चाई यह है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार दिल्ली सरकार को उसके हिस्से का पानी देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed