फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP demands convening session discuss CM residence beautification

Delhi: सीएम निवास सौंदर्यीकरण पर चर्चा के लिए BJP ने की सत्र बुलाने की मांग, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Wed, 17 May 2023 08:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 May 2023 08:41 PM IST
सार

भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक अजय महावर ने कहा कि 8 साल में दिल्ली सरकार ने अनेक तर्कहीन मुद्दों पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। 

विज्ञापन
BJP demands convening session discuss CM residence beautification
दिल्ली विधानसभा सत्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में भाजपा ने मुख्यमंत्री निवास सौंदर्यीकरण मामले को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को एक पत्र लिखकर कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने नियमों एवं जनभावनाओं के विपरीत बिना कोई टेंडर किए अपने निवास पर 45 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। टेंडर के बिना बंगले का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण करवाना न सिर्फ नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इस सब में आर्थिक घोटाला भी हुआ है। लिहाजा, दो दिनों का विशेष सत्र बुलाकर इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए। 

विज्ञापन

 

भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक अजय महावर ने कहा कि 8 साल में दिल्ली सरकार ने अनेक तर्कहीन मुद्दों पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। दिल्ली विधानसभा में ऐसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई है जो उसके अधिकार क्षेत्र में तक नहीं आते थे। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की नियुक्ति, सीबीआई की कार्रवाई, उद्योगपति अदाणी का मुद्दा हो या अन्य। 

विज्ञापन

 

दिल्ली के मुख्य मंत्री के बंगले के जीर्णोद्धार में भ्रष्टाचार का मामला ऐसा मामला है जिस पर दिल्ली के हर घर में चर्चा हो रही है पर दिल्ली सरकार इस पर कोई जवाब नहीं दे रही है। एक सजग विपक्षी दल होने के नाते भाजपा का यह दायित्व है कि हम सरकार को सौंदर्यीकरण में हुई अनियमितताओं पर जवाब देने को बाध्य करें। लोकतंत्र में विधानसभा सदन सरकार की अनियमितताओं पर चर्चा का उचित मंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed