फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Delhi abhiyan campaign trending on social media

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा पांच साल से दिल्ली ठप अभियान

Thu, 05 Dec 2019 01:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Dec 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
BJP Delhi abhiyan campaign trending on social media
bjp jammu - फोटो : अमर उजाला

कभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीब रहे पूर्व विधायक व मंत्री व फिलहाल भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक मुहिम लांच की है। पांच साल से दिल्ली ठप हैशटैग के साथ इसे सोशल मीडिया के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है। कपिल बाण नाम की टैग लाइन से कपिल मिश्रा हर दो-तीन घंटों में दिल्ली सरकार के किसी एक चुनावी वायदे पर चर्चा करते हुए एक वीडियो रिलीज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके जरिए कपिल मिश्रा दिल्ली सरकार की नाकामियों को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर तक डीटीसी बसों व अस्पतालों में बेड की संख्या से जुड़े दो वीडियो कपिल मिश्रा ने जारी भी कर दिए हैं। कपिल मिश्रा का आरोप है कि दिल्ली सरकार बीते पांच साल में अपने किसी चुनावी वायदे को पूरा नहीं कर सकी है। पांच साल से दिल्ली ठप अभियान से हम दिल्ली के लोगों को हकीकत बता रहे हैं। जिन आंकड़ों पर अभियान खड़ा है वह सारे सरकारी हैं। इसमें हमने अपनी तरफ से कुछ भी नहीं जोड़ा है। 
विज्ञापन


कपिल ने बताया कि 40 चुनावी वायदों की पहचान की गई है। अगले दस दिनों में अभियान पूरा कर लिया जाएगा। एक मसले पर एक से सवा मिनट का वीडियो बनाया जा रहा है। कपिल मिश्रा ने बताया कि इसके बाद सोशल मीडिया के सभी फोरम पर सरकार की कहानी सरकार की जुबानी अभियान चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरटीआई, दिल्ली विधानसभा में सरकार के दिए गए जवाब समेत दूसरे सरकारी दस्तावेजों के आंकडो को लोगों के बीच ले जाया जाएगा। कपिल ने बताया कि दिल्ली के ज्यादातर व्हाट्सएप नंबरों पर अभियान की क्लिप भेजी जा रही है। साथ ही फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत दूसरे सोशल नेटवर्किग साइट पर भी इसे शेयर किया जा रहा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के सोशल नेटवर्किंग फोरम पर भी यह अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed