{"_id":"6734a5d03f43fd934009d3a4","slug":"bjp-councilor-satya-sharma-appointed-presiding-officer-for-mcd-mayor-elections-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Mayor Election: एक बार फिर भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को बनाया गया पीठासीन अधिकारी, पहले हो चुका विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Mayor Election: एक बार फिर भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को बनाया गया पीठासीन अधिकारी, पहले हो चुका विवाद
Wed, 13 Nov 2024 06:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:42 PM IST
सार
भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को एमसीडी मेयर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मेयर चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए की गई है।
विज्ञापन
एमसीडी सदन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराज्यपाल ने एक बार फिर भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को एमसीडी मेयर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मेयर चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए की गई है। सत्या शर्मा की इस पद पर नियुक्ति उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए की गई है।
विज्ञापन
सत्या शर्मा को पहले भी दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव के बाद वर्ष 2023 में पहली बार मेयर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। उस समय उनकी नियुक्ति को लेकर कई विवाद हुए थे और उनके कुछ फैसलों के कारण एमसीडी सदन में भारी हंगामा हुआ था। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने उनके कदमों का विरोध किया था। इस कारण कई बैठकों में मेयर का चुनाव संभव नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा की पार्षद होने के नाते सत्या शर्मा ने कुछ ऐसे कदम उठाए, जिनसे भाजपा को फायदा पहुंच सकता था। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताया था।
विज्ञापन