फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP complains to women in DTC printed photo of Chief Minister on free travel ticket

भाजपा ने डीटीसी में महिलाओं को मुफ्त यात्रा टिकट पर सीएम का फोटो छपे होने की शिकायत की

Tue, 22 Oct 2019 08:42 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 22 Oct 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
BJP complains to women in DTC printed photo of Chief Minister on free travel ticket
डीटीसी बस
डीटीसी में महिलाओं को मुफ्त यात्रा टिकट पर मुख्यमंत्री का फोटो छाने जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर भाजपा दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है। सोमवार को भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल व लोकायुक्त रेवा खेत्रपाल से मिला।
विज्ञापन

 
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि  दिल्ली लोकायुक्त में डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा टिकट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोटो छपे होने की शिकायत की गई है। मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत के खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार चुनाव से पहले नियम कायदे का उल्लंघन कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोकायुक्त रेवा खेत्रपाल ने शिकायत पर बुधवार दोपहर सुनवाई करने का आश्वासन दिया। दिल्ली सरकार इस योजना को 11 अक्तूबर को टिकट के पीछे मुख्यमंत्री का फोटो लगाने की मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि 2012 में दिल्ली स्वराज योजना के अंतर्गत ऋण प्रार्थना पत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व परिवहन मंत्री राजकुमार चैहान के फोटो प्रकाशित किए गए थे। तत्कालीन लोकायुक्त न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन ने इन फोटो को हटाने के आदेश दिए थे। 

लोकायुक्त से मिलने के पहले सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल से भी मिला। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक ज्ञापन भी सौंपा गया। भाजपा प्रतिनिधियों ने डीटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को दिए जाने वाले टिकट के पीछे मुख्यमंत्री का फोटो छापने की शिकायत की। 


इस मामले में उप राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधायक ओपी शर्मा, जगदीश प्रधान, पूर्व विधायक कपिल मिश्रा व अनिल वाजपेयी शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed