{"_id":"5bfc84d1bdec2241d045a986","slug":"bjp-complains-against-national-herald","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड के खिलाफ भाजपा ने दी शिकायत, कहा- मीटू को महाभारत और रामायण से जोड़कर पहुंचाई ठेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेराल्ड के खिलाफ भाजपा ने दी शिकायत, कहा- मीटू को महाभारत और रामायण से जोड़कर पहुंचाई ठेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
national herald
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने नेशनल हेराल्ड द्वारा महिलाओं पर चल रहे अभियान मीटू को महाभारत और रामायण से जोड़कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। भाजपा मीडिया रिलेशन विभाग प्रमुख नीलकांत बक्शी एवं मीडिया विभाग प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने अखबार द्वारा किए गए कथित ट्वीट पर नई दिल्ली डीसीपी को शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मीडिया रिलेशन विभाग प्रमुख नीलकांत बक्शी ने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक आस्था, मान्यता और विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला ट्वीट कर कांग्रेस समर्थित अखबार नेशनल हेराल्ड ने महिलाओं पर हो रहे कथित यौन शोषण मीटू अभियान से महाभारत और रामायण से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अखबार द्वारा ये बयान दिया गया है कि महाभारत और रामायण काल में यदि मीटू अभियान होता तो सीता माता, द्रोपदी और माधवी ये सब नारी पात्र भी इस अभियान के भाग होतीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान छाप कर अखबार ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था को आहत किया है। मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार द्वारा किए गए ट्वीट और छापे गए आर्टिकल की कॉपी के साथ एक शिकायत पत्र नई दिल्ली के डीसीपी को सौंपी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से मुस्लिम समुदाय को संतुष्ट करने के लिए हिंदुओं की भावनों को हर कदम पर आहत किया है।
विज्ञापन