{"_id":"6370d065cb42dc600b1cb881","slug":"bjp-challenges-cm-kejriwal-to-undergo-lie-detector-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"Excise Policy: भाजपा की केजरीवाल को चुनौती, 'लाई डिटेक्टर टेस्ट से साबित करें अपनी ईमानदारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Excise Policy: भाजपा की केजरीवाल को चुनौती, 'लाई डिटेक्टर टेस्ट से साबित करें अपनी ईमानदारी'
Sun, 13 Nov 2022 04:39 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:39 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल लाई डिटेक्टर टेस्ट के जरिए अपनी ईमानदारी साबित कर सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की आबकारी नीति के मुद्दे पर भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर हमला बोला और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की मांग के अनुरूप उनसे लाई डिटेक्टर टेस्ट कराकर अपनी 'ईमानदारी' साबित करने को कहा।
विज्ञापन
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल लाई डिटेक्टर टेस्ट के जरिए अपनी ईमानदारी साबित कर सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। पूनावाला की ये टिप्पणी केजरीवाल के यह कहने के बाद आई कि भाजपा को चंद्रशेखर को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए क्योंकि वह पार्टी की भाषा बोलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'केजरीवाल के लिए अपने मंत्रियों सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के साथ लाइव टेलीकास्ट में लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने और चंद्रशेखर के दावों को गलत साबित करने का यह अच्छा मौका है।'
विज्ञापन
बता दें कि जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को कई पत्र लिखकर आप नेताओं पर उगाही के कई आरोप लगाए। उसने कहा कि वह केजरीवाल और उनके मंत्रियों के साथ लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार है।
शहजाद पूनावाला ने कथित घोटालों के मुद्दे पर केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित एक 'लुटेरा' फिल्म पिछले आठ वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी में चल रही है। 2013 में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'लुटेरा' का जिक्र करते हुए पार्टी ने ट्विटर पर एक पोस्टर भी साझा किया जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 'लुटेरा' के रूप में दिखाया गया था।