Bansuri Swaraj: चुनाव प्रचार के दौरान बांसुरी स्वराज घायल, आंख में लगी चोट, पट्टी बांध पूजा करने पहुंचीं मंदिर
बांसुरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज चुनाव प्रचार के दौरान मेरी आंख में हल्की चोट लग गई। बांसुरी ने अपनी आंख के इलाज के बाद डॉक्टर के साथ तस्वीर भी साझा की। आंख में चोट लगने के बाद भी बांसुरी स्वराज ने जन संपर्क अभियान किया। बांसुरी रमेश नगर के सनातन धर्म मंदिर पहुंचीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mildly injured my eye during campaigning today. Thank you Dr. Neeraj Varma ji of Moti Nagar, for taking care of me and patching me up. #pirateswag @BJP4Delhi @BJP4India pic.twitter.com/8lrNeneyyS
— Bansuri Swaraj (Modi Ka Parivar) (@BansuriSwaraj) April 9, 2024विज्ञापन
बता दें कि भाजपा ने नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर उनकी जगह बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा है। जिसके बाद से बांसुरी लगातार चुनाव प्रचार में लगी हैं।या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
— Bansuri Swaraj (Modi Ka Parivar) (@BansuriSwaraj) April 9, 2024
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
सनातन धर्म मंदिर, रमेश नगर में आयोजित माता की चौकी में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया।
माँ दुर्गा आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर… pic.twitter.com/rBQMD3EW8U
कौन हैं बांसुरी स्वराज
बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। उनका जन्म दिल्ली में 1982 में हुआ था। बांसुरी स्वराज को वर्ष 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित किया गया था। उन्हें कानूनी पेशे में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। उन्होंने वारविक विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की थी।
इसके बाद बांसुरी ने लंदन के प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई किया। उन्होंने लॉ में बैरिस्टर के रूप में योग्यता प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से अपनी मास्टर ऑफ स्टडीज पूरी की।
स्वराज ने कई उच्च प्रोफाइल वाले मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पेशेवर पोर्टफोलियो में अनुबंध, रियल एस्टेट, कर, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के साथ-साथ कई आपराधिक मुकदमों से जुड़े विवाद शामिल हैं। स्वराज को उनकी निजी प्रैक्टिस चलाने के साथ-साथ हरियाणा राज्य के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले साल बांसुरी स्वराज को भाजपा ने दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह- संयोजक बनाया था। अबकी बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें मैदान में उतारा है।