{"_id":"640675915aacc52b270f6223","slug":"bjp-burnt-bonfire-of-corruption-in-all-70-assembly-constituencies-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भाजपा ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रष्टाचार की होलिका का किया दहन, कथित शराब घोटाले का था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भाजपा ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रष्टाचार की होलिका का किया दहन, कथित शराब घोटाले का था विरोध
Tue, 07 Mar 2023 04:52 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:52 AM IST
सार
होलिका दहन के एक दिन पूर्व भाजपा ने जगह-जगह भ्रष्टाचार का होलिका दहन किया। सांसद, विधायक, पार्षद समेत कार्यकर्ता इसे लेकर सड़क पर उतरे।
विज्ञापन
आप नेताओं के फूंके पुतले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कथित शराब घोटाले के खिलाफ भाजपा ने आक्रामक तेवर अख्तियार कर लिया है। साथ ही घोटाले का आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मढ़ा है। इसे लेकर दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का होलिका दहन किया गया। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में दिल्ली सरकार के मंत्रियों का पुतला जलाकर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का होलिका दहन किया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने यहां पानी की बौछार कर आग को जल्द ही बुझा दिया। होलिका दहन के एक दिन पूर्व भाजपा ने जगह-जगह भ्रष्टाचार का होलिका दहन किया। सांसद, विधायक, पार्षद समेत कार्यकर्ता इसे लेकर सड़क पर उतरे। हनुमान मंदिर परिसर में प्रदर्शन का अगुवाई कर रहे प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही मुख्यमंत्री हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेते हैं, जहां से उनकी राजनीति शुरू हुई थी वहीं खत्म करने का संकल्प लेते हैं। 2025 का इंतजार नहीं करना है।
विज्ञापन