फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP announces candidates for sugarcane cooperative society elections in Hapur

गन्ना सहकारी समिति चुनाव : भाजपा ने प्रत्याशियों का किया एलान, सपा ने नहीं खोले पत्ते; 65 हजार किसान लेंगे भाग

Sat, 21 Sep 2024 06:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Sep 2024 06:10 PM IST
सार

हापुड़ जिले में 23 सितंबर को तीनों गन्ना समितियों के लिए चुनाव का आधिकारिक बिगुल बजेगा। भाजपा ने तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। जल्द ही सपा की सूची आने की भी उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
BJP announces candidates for sugarcane cooperative society elections in Hapur
bjp

विस्तार

भाजपा द्वारा गन्ना सहकारी समितियों के लिए तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान शनिवार को कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने धौलाना से उपेंद्र राणा, हापुड़ से कुणाल चौधरी और सिंभावली से जितेंद्र पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। 23 सितंबर को जिले की तीनों गन्ना समितियों के लिए चुनाव का आधिकारिक बिगुल बजेगा।

विज्ञापन


वहीं, सपा ने अभी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। जल्द ही सपा की सूची आने की भी उम्मीद है। चुनाव में करीब 65 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। करीब सात साल बाद जनपद में चुनाव होने जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के किसान सीधे इस चुनाव से जुड़े होते हैं। इन समितियों के माध्यमों से बड़ा लाभ किसानों को दिया जाता है। इसलिए चुनाव में भाग लेने के इच्छुक लोग बड़े स्तर पर तैयारी करते हैं। चुनाव बहुत अधिक महत्वपूर्ण होने के कारण अब भाजपा ने भी चुनावी बिसात बिछाई है। 
विज्ञापन


इस चुनाव के लिए जनपद में हापुड़, सिंभावली और धौलाना में तीनों समितियों पर वोट डाले जाएंगे। तीनों ही समितियों में अलग-अलग 11-11 डायरेक्टर और फिर इनके द्वारा अलग-अलग ही चेयरमैन भी चुने जाएंगे। इस चुनाव को लेकर भाजपा और सपा ही शुरू से सक्रिय नजर आ रहे हैं। दोनों ही दल सभी डायरेक्टर और चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, चुनाव के लिए भाजपा और सपा की तरफ से सिंबल नहीं दिया जाएगा। पार्टी मात्र प्रत्याशी का समर्थन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्विरोध डायरेक्टर और चेयरमैन बनाना चाहती है भाजपा 
इस चुनाव में गन्ना किसानों की बड़ी भूमिका रहती है। सत्ताधारी दल का अहम रोल चुनाव में होता है। विधानसभा क्षेत्र चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भाजपा इसे देख रही है। इसलिए ही सबसे अधिक जोर कार्यकर्ताओं को निर्विरोध डायरेक्टर और चेयरमैन बनाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed