फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP and MLA fight over Singhal's tribute.

सिंघ्ाल की श्रृद्धांजलि पर विधानसभा में भिड़े विधायक

Wed, 18 Nov 2015 08:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Nov 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
BJP and MLA fight over Singhal's tribute.

दिल्ली विधानसभा में आज उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब विहिप नेता अशोक सिंघ्ाल को श्रृद्धांजलि देने को लेकर आप और भाजपा विधायक आपस में भिड़ गये।

विज्ञापन


विधानसभा में आप विधायक अमानतुल्लाह और भाजपा विधायक ओपी शर्मा के बीच जोरदार बहस हुई। विधायकों ने एक दूसरे को आपत्तिजनक शब्द भी कहे।

अमानतुल्लाह ने अशोक सिंघ्ाल को देश को बांटने वाला और कत्लेआम करार देने वाला नेता करार दिया। साथ ही कहा कि देश में दंगा भड़काने का काम अशोक सिंघ्ाल ने किया।

विज्ञापन

विस में विधायकों के आपत्तिजनक बोल

BJP and MLA fight over Singhal's tribute.

दरअसल भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने दिल्ली विधानसभा में विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघ्‍ाल को श्रृद्धांजलि देने की बात कही। जिसका आप विधायक अमानतुल्लाह ने विरोध किया।

उनके मुताबिक ऐसे व्यक्ति को विधानसभा में श्रृद्धांजलि नहीं देनी चाहिए जिसका देश के लिए कोई योगदान न हो। दोनों विधायकों के हंगामे के बीच अमानतुल्लाह ने भाजपा नेताओं को लेकर कड़े शब्दों का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक विधानसभा में महात्मा गांधी की तस्वीर के भी खिलाफ हैं। वे गांधी के हत्यारों को सम्मानित करते हैं। ओपी शर्मा का विरोध करते हुए अमानतुल्लाह ने सिंहल को 1992 और 93 के मामलों में दोषी और आरोपी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed