फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP and aam aadmi party alleged each other on migrant workers issue

आप नेता ने कहा- आजादी के समय इतने मजबूर हुए थे मजदूर, भाजपा बोली- सब कुछ फ्री तो भाग क्यों रहे श्रमिक

Sun, 17 May 2020 07:16 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 17 May 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
BJP and aam aadmi party alleged each other on migrant workers issue
घर पहुंचने की उम्मीद में प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
आम आदमी पार्टी ने प्रवासी मजदूरों की परेशानी को लेकर केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया है। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि देश की आजादी के समय लाखों लोगों को इसी तरह बेघर होकर भटकना पड़ा था।
विज्ञापन


इसमें गरीबों, मजदूरों को पलायन का भयानक दर्द झेलना पड़ा था। आजादी के इतने वर्षों के बाद आज उसी तरह की स्थिति बन गई है जब मजदूर उसी तरह पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। वे सड़कों पर दर्द लिए हुए भटक रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें उनके घरों तक भेजने के लिए कोई प्रबंध नहीं कर रही है।
विज्ञापन


आप विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि गरीब मजदूरों को यह भयानक त्रासदी केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से झेलनी पड़ रही है। अगर केंद्र ने सोच समझकर सही तरीके से लॉकडाउन की घोषणा की होती और इसके पहले राज्यों से राय ली होती तो आज सड़कों पर इस तरह के हालात देखने को नहीं मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता दी जा रही है। दिल्ली के लगभग 71 लाख लाभार्थियों को राशन मुहैया करा रही है।

लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। उसे इस बात का जवाब देना पड़ेगा कि मजदूरों को उनके घरों तक भेजने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

सब कुछ फ्री तो पलायन क्यों हो रहा- भाजपा

आम आदमी पार्टी के इस हमले पर भाजपा ने पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में 71 लाख लोगों को राशन मुहैया कराने का दावा करती है। वह सुबह-शाम दस लाख लोगों को खाना खिलाने की बात कहती है। बिजली और पानी पहले ही फ्री हैं।

अगर वह इतने लोगों को राशन मुहैया कराती, लोगों को रहने की जगह देती है, और सब कुछ फ्री है तो श्रमिक वर्ग दिल्ली से भागने को मजबूर क्यों होता। उन्होंने कहा कि इसी बात से यह साबित हो जाता है कि केजरीवाल सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। मुफ्त और मदद के नाम पर वह झूठी राजनीति करती है।

केंद्र ने की श्रमिकों की मदद

भाजपा नेता अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों के माध्यम से 80 करोड़ मजदूरों को राशन मुहैया कराया है। किसी के पास राशन कार्ड न होने पर भी उसे मदद की गई है। जनधन खातों के माध्यम से 30 करोड़ महिलाओं के खातों में सीधी 500 रुपये नकद मदद पहुंचाई गई है।

मनरेगा योजना के तहत 40 हजार करोड़ रुपये की मदद पहुंचाई गई है। ये सभी कदम मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed