फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP alleges delhi government of corruption in every department says wave off fine of cctv installation company

कटघरे में दिल्ली सरकार : सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी का जुर्माना किया माफ, भाजपा ने लगाए ये आरोप

Sat, 14 Jan 2023 10:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 14 Jan 2023 10:03 AM IST
सार

भाजपा ने खुलासा किया कि मंत्री सत्येन्द्र जैन ने ब्लैक लिस्टेड कंपनी बीईएल का न सिर्फ जुर्माना माफ किया, बल्कि उसे पुनः काम करने की अनुमति भी दी।

विज्ञापन
BJP alleges delhi government of corruption in every department says wave off fine of cctv installation company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली भाजपा ने सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली कंपनी बीईएल पर लगा जुर्माना माफ करने के मामले में दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने आरोप लगाया कि केजरीवाल शासन में आज दिल्ली में विकास कार्यों से जुड़ा कोई भी क्षेत्र भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। केजरीवाल सरकार के बहुत प्रचारित सीसीटीवी का केन्द्रीय कमांड लगाने के काम में भी भ्रष्टाचार होने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार में कोई भी काम हो, उसके भ्रष्टाचार के तार मंत्री सत्येन्द्र जैन व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जुड़े निकलते है। इस कड़ी में सीसीटीवी मामले में भी भ्रष्टाचार सामने आया है।
विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया कि मंत्री सत्येन्द्र जैन ने ब्लैक लिस्टेड कंपनी बीईएल का न सिर्फ जुर्माना माफ किया, बल्कि उसे पुनः काम करने की अनुमति भी दी। इस मामले में अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उसकी लीपापोती करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि मंत्री सत्येन्द्र जैन और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उन्हें बताना होगा कि आखिर कैसे बीईएल पर लगे 16 करोड़ रुपये के जुर्माने को माफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed