फिर शीशमहल विवाद: भाजपा ने पंजाब में नया बंगला बताकर शेयर की सैटेलाइट तस्वीर, आप ने कहा- अलॉटमेंट लेटर दिखाओ
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में नया शीशमहल बनवाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सैटेलाइट तस्वीर शेयर कर दावा किया कि चंडीगढ़ के सेक्टर दो में उन्हें आलीशान सरकारी कोठी मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी ने इसे फर्जी बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‼️ Big Breaking - आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने तैयार करवाया एक और भव्य शीशमहल
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) October 31, 2025
दिल्ली का शीश महल ख़ाली होने के बाद पंजाब के Super CM अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है 😳
चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 Acre की आलीशान 7… pic.twitter.com/d3V4W23yRw
भाजपा का आरोप
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने एक बंगले की एक्स सोशल मीडिया पर सैटेलाइट इमेज को साझा की है। और लिखा है कि, 'Big Breaking- आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने तैयार करवाया एक और भव्य शीशमहल। दिल्ली का शीश महल खाली होने के बाद पंजाब के सुपर सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल जी को मिल गई है।'
जब से प्रधानमंत्री की फर्जी यमुना की कहानी पकड़ी गयी है बीजेपी बौखला सी गयी है।
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) October 31, 2025
और बौखलाहट में बीजेपी आजकल सबकुछ फ़र्ज़ी कर रही है। फ़र्ज़ी यमुना, फ़र्ज़ी प्रदूषण के आंकडे, फर्जी बारिश के दावे, और अब फ़र्ज़ी 7 स्टार दावा।
बीजेपी का फ़र्ज़ी दावा है कि चंडीगढ़ में 7 स्टार घर… https://t.co/ZlGsIYwtNr
आप ने बताया फर्जी दावा
भाजपा के दावों को आम आदमी पार्टी ने फर्जी बताया है। इतना ही नहीं आप ने भाजपा से अलॉटमेंट लेटर दिखाने की चुनौती दी है। दिल्ली आप के एक्स हैंडल पर लिखा गया है कि, 'जब से प्रधानमंत्री की फर्जी यमुना की कहानी पकड़ी गई है, बीजेपी बौखला सी गई है। और बौखलाहट में बीजेपी आजकल सबकुछ फर्जी कर रही है। फर्जी यमुना, फर्जी प्रदूषण के आंकड़े, फर्जी बारिश के दावे, और अब फर्जी 7 स्टार दावा। बीजेपी का फर्जी दावा है कि चंडीगढ़ में 7 स्टार घर बनवा दिया, लेकिन चंडीगढ़ का एडमिनिस्ट्रेशन तो बीजेपी के पास है। वही कुछ बनवा सकते हैं कोई और नहीं। बीजेपी का फर्जी दावा है कि केजरीवाल जी को कोई घर अलॉट हो गया है, तो कहां है अलॉटमेंट लेटर? सीएम के कैंप ऑफिस की तस्वीर साझा करके कुछ भी फर्जी दावा कर रही है बौखलायी हुई बीजेपी।'
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का आरोप
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में एक विशाल बंगले का उपयोग कर रहे हैं, जबकि कागजों में यह पंजाब के मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दावे को पंजाब और दिल्ली पुलिस के वीआईपी मूवमेंट रिकॉर्ड से साबित किया जा सकता है। सचदेवा ने कहा कि जैसे ही यह जानकारी सामने आई, आम आदमी पार्टी के नेता बौखला गए और बिना तथ्यों के बयान देने लगे।
सचदेवा ने आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भोलेपन से बंगला आवंटन नकार रहे हैं, जबकि तथ्य उनके बयानों को गलत साबित करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब दिल्ली का शीशमहल खाली हुआ था, तब केजरीवाल जिस पांच, फिरोजशाह रोड स्थित बंगले में रहे, क्या वह उन्हें आवंटित था?