फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP against congress in corporation election

अब BJP-कांग्रेस में होगी सीधी टक्कर

Sat, 04 Jan 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
BJP against congress in corporation election

नई दिल्ली में भाजपा पार्षदों के विधायक बनने से उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में खाली हुए पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष राजेश गहलोट और रामकिशन सिंघल के अलावा उत्तरी दिल्ली के सदन के नेता महेंद्र नागपाल विधायक बन गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने राजेश गहलोट के स्थान पर समिति का सदस्य बनाने के लिए सतीश उपाध्याय और रामकिशन सिंघल व महेंद्र नागपाल की जगह मीरा अग्रवाल एवं रेखा गुप्ता का नामांकन दाखिल कराया है। उनका चुनाव नगर निगम के सदन की बैठक में अगले सप्ताह होगा।
विज्ञापन


मीरा अग्रवाल और रेखा गुप्ता का निर्विरोध चुना जाना तय है, क्योंकि उनके खिलाफ कांग्रेस के किसी भी पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

दूसरी ओर सतीश उपाध्याय के खिलाफ कांग्रेस ने पार्षद सतीश गुप्ता को मैदान में उतारा है। हालांकि उनका चुना जाना करीब-करीब तय है, क्योंकि भाजपा के पार्षदों की संख्या कांग्रेस के पार्षदों से काफी अधिक है। इसके अलावा भाजपा को अन्य दलों व निर्दलीय पार्षद भी समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई को लेकर सरकार की निंदा की

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने रसोई गैस, सीएनजी और पानी के दाम में वृद्धि के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और केंद्र में उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में जीना मुहाल कर दिया है। गोयल ने पानी, रसोई गैस और सीएनजी के दाम में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की।


सिविक सेंटर पहुंचे अफगानिस्तान के महापौर

अफगानिस्तान के 19 महापौरों के एक दल ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर का दौरा किया। इस दौरान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त मनीष गुप्ता ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महापौरों को नगर निगम के कार्यों एवं योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही नगर निगम की आय के मुख्य स्रोत, अनुदान राशि और विभिन्न मदों पर होने वाले खर्च पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed