{"_id":"6336b8eb02c3d96c874591c6","slug":"bjp-accuses-kejriwal-of-leaving-ndmc-meeting-midway","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का केजरीवाल पर हमला: वीडियो जारी कर कहा- 'सवालों के जबाब नहीं तो बैठक बीच में छोड़ी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का केजरीवाल पर हमला: वीडियो जारी कर कहा- 'सवालों के जबाब नहीं तो बैठक बीच में छोड़ी'
Fri, 30 Sep 2022 03:08 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 30 Sep 2022 03:08 PM IST
सार
भाजपा ने वीडियो जारी कर केजरीवाल पर आरोप लगाया कि बैठक में एनडीएमसी की बैठक में नगर निगम के सदस्य कुलजीत चहल ने मुख्यमंत्री से एक आरटीआई का हवाला देते हुए शिक्षा से संबंधित प्रश्न किए तो इन प्रश्नों का जवाब देने की बजाय वे बैठक की अध्यक्षता छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा जारी वीडियो में बैठक से उठकर जाते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है। भाजपा ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) की बैठक में जब नगर निगम के एक सदस्य ने दिल्ली के स्कूलों के विकास का मुद्दा उठाया तो केजरीवाल बैठक बीच में ही छो़ड़कर चले गए।
भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि जिस तरह से वे जनता की हर समस्या का समाधान करने या उसका जवाब देने की बजाय भागने का काम करते हैं, उसे देखते हुए जनता ने भी फैसला किया है कि केजरीवाल को इस बार दिल्ली से भगाना है।
पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि बुधवार को एनडीएमसी की बैठक में मुख्यमंत्री ने सदस्यों के प्रश्नों का जवाब देने की बजाय भागने का काम किया है। इससे स्पष्ट है कि वे पद की जिम्मेदारी नहीं लेते और केवल प्रचार के दम पर लोगों को भ्रमित करने में विश्वास रखते है। बैठक में सदस्य कुलजीत चहल ने मुख्यमंत्री से एक आरटीआई का हवाला देते हुए शिक्षा से संबंधित प्रश्न किए। इन प्रश्नों का जवाब देने की बजाय वे बैठक की अध्यक्षता छोड़ कर भाग गए।
इस मौके पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विधानसभा में भी जनसमस्याओं पर चर्चा नहीं होने देते और जवाबदेही से हमेशा बचते है। उन्होंने अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में एक भी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, फ्लाईओवर, जलशोधक संयंत्र क्यों नहीं बनवाए। उन्होंने ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने का वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
#NDMC काउन्सिल मीटिंग से क्यों भागे केजरीवाल ❓
विज्ञापन
➡️ केजरीवाल पर RTI में हुआ खुलासे
➡️ केजरीवाल ने MLA फंड से अपनी नई दिल्ली विधानसभा के स्कूलों में कोई विकास क्यों नहीं?
➡️ #NDMC शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के साथ कोई भी मीटिंग क्यों नहींविज्ञापन विज्ञापन
➡️ केजरीवाल का #FailDelhiModel pic.twitter.com/PECP2tqfof— Kuljeet Singh Chahal 🇮🇳 (@kuljeetschahal) September 28, 2022