फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP accuses Delhi government LED street bulbs scam of 100 crore rupees

भाजपा का दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप, एलईडी स्ट्रीट बल्बों के नाम पर किया गया सौ करोड़ का घोटाला

Tue, 19 Nov 2019 01:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP accuses Delhi government LED street bulbs scam of 100 crore rupees
भाजपा नेता मनोज तिवारी और विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भाजपा ने सड़कों को रौशन करने के नाम पर सौ करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप दिल्ली सरकार पर लगाया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली कंपनियों को अवैध रूप से सौ करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। 

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार ने टेंडर निकालने की जगह बिजली वितरित करने वाली प्राइवेट कंपनियों बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड व टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड को डार्क स्पॉट पर बल्ब का काम सौंपा दिया गया। 
विज्ञापन


तीनों बिजली प्रदाता कंपनियों ने सौ करोड़ रुपये की कीमत के 2.1 लाख एलईडी स्ट्रीट लाईट खरीदने और लगाने के लिए अपने स्तर पर टेंडर जारी किया है। इस सिस्टम में 10 से 40 वॉट के बल्ब लगाया जाना है। इन पर 5000 रुपये प्रति प्वाइंट खर्चा आना था। यह राशि मार्केट रेट से कहीं ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जब बिजली कंपनियां स्ट्रीट लाईट एलईडी बल्बों पर 7 वर्ष की गारंटी दे रही हैं। तब इन कंपनियों ने मात्र तीन वर्ष की गारंटी मांगी। इससे इन कंपनियों की दुर्भावना प्रकट होती है। इस सारी प्रक्रिया से सौ करोड़ रुपये का घोटाले हुआ है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार का आदेश है कि हाई प्रेशर सोडियम वेपर लैंप को एलईडी बल्बों से बदला जाए। 


राजौरी गार्डन गुरुद्वारा साहिब में नये हॉल का उद्घाटन किया
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन गुरुद्वारे में दो नये हॉल का उद्घाटन कार सेवा वाले बाबा बचन सिंह ने किया। सिंह सभा की कमेटी ने गुरु रामदास लंगर हॉल और भाई गुरदास हॉल संगतों को सपुर्द किया। गुरुद्वारा राजौरी गार्डन के अध्यक्ष हरमनजीत सिंह ने बताया कि भाई गुरदास के नाम पर बने हॉल में 400 से 500 लोग एक साथ कार्यक्रम में शरीक हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed