फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bisahdha: police found akhlaq's home photo-video

इकलाख के घर हुए तोड़फोड़ के फोटो जुटा रही पुलिस

Wed, 21 Oct 2015 04:50 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
Bisahdha: police found akhlaq's home photo-video

जारचा के बिसाहड़ा गांव में इकलाख हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों में से किसी के पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। जांच का खुलासा पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं लेकिन आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन


हर स्तर से घटना के बाद इकलाख के घर के फोटो और वीडियो जुटाई जा रही है। मामले में इकलाख के घायल बेटे दानिश का बयान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

घटनाक्रम को जानने और मौके पर मौजूद लोगों की पहचान में दानिश का बयान नए खुलासे करेगा।

तोड़फोड़ के फोटो और वीडियो फुटेज तलाश रही है पुलिस

Bisahdha: police found akhlaq's home photo-video

फिलहाल पुलिस 28 सितंबर को घटना के दिन मकान में हुई तोड़फोड़ के फोटो और वीडियो फुटेज तलाश रही है। समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए फोटो भी एकत्र किए जा रहे हैं।

आरोपियों के मोबाइल उनकी गिरफ्तारी पर बरामद नहीं हुए हैं लेकिन उनके मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी एकत्र कर ली है। उनकी कॉल डिटेल से खंगाला जा रहा है कि घटना के दिन एक दूसरे से बात हुई थी या नहीं।

आरोपियों ने गांव के अंदर और बाहर किन लोगों को फोन किए। जांच में इन लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed