फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha murky picture of the atmosphere, Hindus and Muslims celebrated Eid together

बिसाहड़ा में माहौल की बदली तस्वीर, हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर मनाई ईद

Fri, 08 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 08 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha murky picture of the atmosphere, Hindus and Muslims celebrated Eid together
बिसाहड़ा - फोटो : अमर उजाला

बिसाहडा कांड के बाद खराब हुए माहौल की बदली हुई तस्वीर ईद के मौके पर देखने को मिली। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फिर से एकता का परिचय देते हुए ईद पर एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान के घर पर दोनों समुदाय के लोगों ने ईद पर सेवइयां खाने के बाद मुबारकबाद दी। वहीं दादरी, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर, जेवर में भी मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवी संगठन के पदाधिकारियों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


ईद पर बसाहड़ा गांव पर सभी की नजर थी। सुबह से ही गांव में रहने वाले मुस्लिम परिवारों ने हर साल की तरह इस साल भी ईद पर ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा की। नमाज अदा करने के दौरान गांव के ही हिंदू समुदाय के लोग, ग्राम प्रधान समेत प्रमुख लोग मस्जिद के बाहर मौजूद थे। ईद की नमाज अदा होने के बाद हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान कौशल्या ने बताया कि मुस्लिम लोग घर पर ईद की मुबारक देने के लिए आए। जिनका उन्होंने स्वागत किया। जारचा क्षेत्र के कलौंदा, जारचा, एनटीपीसी बिसाहड़ा में ईदगाह व मस्जिदों में सुबह 8:30 बजे से पहले की लोग मस्जिद व ईदगाह पर पहुंच गए थे। एनटीपीसी क्षेत्र के उंचा अमीरपुर, चौना, सीदीपुर, ततारपुर, रसूलपुर, पटाडी के लोगों ने भी सौहार्दपूर्ण माहौल में पारंपरिक रूप से ईद मनाया।


वहीं दादरी के आमका रोड स्थित ईदगाह पर हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक समीर भाटी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, उपजिलाधिकारी राजेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed