फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha case : After one year od ikhlakh murder occured announcement in temple

बिसाहड़ा : इकलाख हत्याकांड के एक साल बाद फिर हुआ मंदिर के माइक से एलान

Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha case : After one year od ikhlakh murder occured announcement in temple
Bisahada - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा में इकलाख हत्याकांड को एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को फिर तनाव का माहौल रहा। सुबह मंदिर पहुंची साध्वी हरि सिद्धि गिरी ने मंदिर के माइक से हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान कर दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान मंदिर परिसर में तेजी से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हालांकि, इस दौरान लोकल इंटेलिजेंस ने भी नजर जमाकर रखी थी कि कहीं दोबारा से कोई अप्रिय घटना न घट जाए।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में सुबह कम संख्या में महिलाएं एकत्र हुई थीं। सुबह 11 बजे साध्वी मंदिर में पहुंच गईं, लेकिन 11:30 बजे तक भी महिलाओं की संख्या कम होने पर साध्वी ने मंदिर के माइक से गांव के हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के इशारे पर हो रहा हिंदुओं का दमन'

Bisahdha case : After one year od ikhlakh murder occured announcement in temple
बिसाहड़ा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मंदिर परिसर में महिलाओं व गांव के लोगों की संख्या बढ़ने लगी। 12 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। गांव की महिलाओं के साथ धरने पर बैठी साध्वी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के इशारे पर हिंदुओं का दमन हो रहा है। 

बिसाहड़ा में गोहत्या हुई है। गोमूत्र व गंगा जल से गांव का शुद्धि करण भी सरकार के इशारे पर नहीं होने दिया गया। आरोपी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी भी उसी मंत्री के इशारे पर नहीं हो रही है। जब तक पुलिस जान मोहम्मद को गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजेगी धरने चलता रहेगा।

पीड़ित परिवारों का सब्र का बांध टूट गया है। सरकार के अत्याचार झेलने की हमारी क्षमता खत्म हो चुकी है। इकलाख हत्याकांड पर वोटों की राजनीति की जा रही है। प्रदेश सरकार इसमें हस्तक्षेप कर रही है। इससे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  - अमित सिसौदिया, ग्रामीण

बिसाहड़ा गांव के लोगों के वह साथ हैं। जान मोहम्मद की गिरफ्तारी कराने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे और बिसाहड़ा गांव में जाकर धरने पर बैठेंगे।  - कपिल नागर, प्रदेश सचिव गउ रक्षा हिंदू दल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed