फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Birth and death certificates, so make online applications

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो तो कीजिए ऑनलाइन आवेदन

Sat, 21 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 21 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Birth and death certificates, so make online applications

जिले के सभी रजिस्ट्रारों के पास शनिवार से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू हो गई है, लेकिन प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी के लिए आपको रजिस्ट्रार के पास आना पड़ेगा। आपको पहचान पत्र समेत जरूरी कागजात सब रजिस्ट्रार या रजिस्ट्रार के पास जमा कराने होंगे।

विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि घर पर जन्म या मृत्यु की स्थिति में परिजन सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम www.crsorgi.gov.in पर आईडी बनाकर परिजन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
हालांकि, प्रमाण पत्र के लिए जरूरी कागजात की फोटो कॉपी रजिस्ट्रार के पास जमा करनी होगी, जिसके दस मिनट के भीतर प्रमाण पत्र मिलेगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिले के सभी 274 सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार को आवेदकों की ऑनलाइन जानकारी अपलोड करके प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आईडी और पासवर्ड दिया गया है। लोगों को जन सुविधा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रमाण पत्र आवेदन के लिए पहले दिन लोगों में जागरूकता की कमी दिखी। ऑनलाइन आवेदन नहीं हुए। स्वास्थ्य विभाग में आम दिनों की तरह ही लोग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। नई प्रक्रिया के तहत एक जन्म प्रमाण पत्र और एक मृत्यु प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया, जिसमें ऑनलाइन जानकारी विभाग के कर्मचारियों ने दर्ज की। डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों तक इस नई सेवा की जानकारी नहीं पहुंची है। निजी अस्पतालों को इसके बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी। नई प्रक्रिया में डिजिटल सिग्नेचर खत्म करके कागजी प्रति पर सीधे हस्ताक्षर की व्यवस्था शामिल की गई है। ऐसे में ऑनलाइन प्रमाण पत्र नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed