{"_id":"6279453797e7ab3b6d790dc2","slug":"bird-collides-with-spicejet-plane-coming-from-belagavi-to-delhi-major-accident-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला बड़ा हादसा: बेलगावी से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान से टकराया पक्षी, फ्लाइट में सवार थे 187 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला बड़ा हादसा: बेलगावी से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान से टकराया पक्षी, फ्लाइट में सवार थे 187 यात्री
Mon, 09 May 2022 10:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 09 May 2022 10:15 PM IST
सार
बेलगावी से दिल्ली आ रहे स्पाइस जेट के विमान से सोमवार सुबह एक पक्षी टकरा गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक एअरलाइन अधिकारी ने बताया कि बोइंग 737-8 मैक्स विमान में करीब 187 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेलगावी से दिल्ली आ रहे स्पाइस जेट का एक विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। विमान से पक्षी टकराने के कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय फ्लाइट में 187 यात्री सवार थे। हालांकि विमान को बाद में दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।
विज्ञापन
बेलगावी से दिल्ली आ रहे स्पाइस जेट के विमान से सोमवार सुबह एक पक्षी टकरा गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक एअरलाइन अधिकारी ने बताया कि बोइंग 737-8 मैक्स विमान में करीब 187 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी के मुताबिक बेलगाम हवाई अड्डे पर विमान से एक पक्षी टकरा गया। स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नौ मई को बेलगावी (कर्नाटक) से दिल्ली आते वक्त यह घटना हुई।
विज्ञापन