फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bio decomposer powder will dispose of stubble

Delhi: बायो डीकंपोजर का पाउडर करेगा पराली का निस्तारण, वैज्ञानिकों ने दो साल के प्रयास से किया तैयार

Sun, 11 Sep 2022 09:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 Sep 2022 09:29 AM IST
सार

विशेष कार्यशाला बनाकर पाउडर को तैयार किया गया है। पाउडर तैयार होने के बाद छह माह तक जीवाणुओं से भरपूर रहता है। इसके इस्तेमाल से खेत की भूमि में कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ेगी।  

विज्ञापन
Bio decomposer powder will dispose of stubble
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फसल कटाई के बाद दिल्ली-एनसीआर के लिए हर साल सांसों पर संकट पैदा करने वाली पराली की समस्या से रिकॉर्ड समय में निजात मिल सकेगी। इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) ने बायो डीकंपोजर का पाउडर तैयार करने में सफलता हासिल की है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने दो साल के प्रयास से तैयार किया है।

विज्ञापन

 
यह रिकॉर्ड 18 से 20 दिन में खेत से पराली के अवशेषों को समाप्त करने में सक्षम है। पायलट स्तर पर सफलता के बाद 30 सितंबर को अमृतसर से इसका व्यावहारिक प्रयोग शुरू होगा। इस साल आईसीएआर चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर पराली निस्तारण के लिए मुफ्त उपलब्ध कराएगा। इसके प्रयोग से जहां पूर्व में कैप्सूल का घोल बनाने मेें लगने वाले समय में कमी आएगी। वहीं खेत में पराली निस्तारण में लगने वाले 15 दिन में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


जमीन में बढ़ेगी कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा 
वैज्ञानिक डॉ. लवलीन शुक्ला ने कहा कि दो साल तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश तक फसल अवशेषों के साथ विभिन्न प्रयोग किए गए। विशेष कार्यशाला बनाकर पाउडर को तैयार किया गया। पाउडर तैयार होने के बाद छह माह तक जीवाणुओं से भरपूर रहता है। इसके इस्तेमाल से खेत की भूमि में कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ लाइसेंसी फर्मों को दिया जाएगा उत्पादन का अधिकार
पाउडर को वाणिज्यिक उत्पादन का अधिकार वाले 9 लाइसेंसी फर्मों को दिया जाएगा। वहीं बिक्री के लिए बाजार में लाने से पहले देशभर में साढ़े पांच हजार एकड़ भूमि पर इस साल मुफ्त प्रयोग करेंगे। यह भूमि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश और हरियाणा में धान के अवशेष वाले खेतों की होगी, जहां चावल का उत्पादन होता है। इसकी कीमत पर करीब 100 रुपये प्रति पैकेट या उससे कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed