{"_id":"f8db00a1c542f11bbe28e6c2732f4ab9","slug":"bikes-in-the-air-rifle-pointed-out-the-conflict-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की हवा निकाली तो विरोध में रायफल तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की हवा निकाली तो विरोध में रायफल तानी
अमर उजाला, वैशाली
Updated Tue, 25 Nov 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी में केआर टावर के पास रोड किनारे खड़ी करीब सौ बाइकों के टायर पंचर करने से नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा काटा।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने एचडीएफसी सेल्स लिमिटेड के कर्मचारियों पर रायफल तानकर गोली मारने की धमकी दी और गालीगलौज की। बाद में एसएचओ ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि रोड किनारे खड़ी बाइकों से लगने वाले जाम से दिक्कत होती है। केएम टॉवर स्थित एचडीएफसी सेल्स लिमिटेड के 100 से अधिक कर्मचारी अपनी बाइक सड़क किनारे पार्क करते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे दो पुलिसवाले आए और बिना चेतावनी दिए सभी बाइकों के टायरों में सुआ घोंपकर पंचर कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो सिपाही ने रायफल तानकर जान से मार देने की धमकी दी।
इतनी देर में अन्य कर्मचारी आ गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि अगर जाम की दिक्कत थी तो पुलिस को चेतावनी देनी चाहिए थी।
एसओ इंदिरापुरम ने कर्मचारियों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि लोगों की ओर से सड़क किनारे अवैध पार्किंग की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर ही कार्रवाई की गई।
रायफल तानकर धमकाने के आरोपों की जांच की जा रही है। कर्मचारियों का कहना था कि सेल्स का काम होने की वजह से उन्हें कई बार ऑफिस आना और जाना होता है।
रेडिसन होटल की अंडरग्राउंड पार्किंग में एक बार पार्किंग का 20 रुपये देना पड़ता है। हर बार पार्किंग शुल्क भुगतान करना संभव नहीं है, जिसके चलते ही सड़क किनारे बाइक पार्क की जा रही थी।
कर्मचारियों को समझाते हुए पुलिस ने कहा कि अवैध पार्किंग से बाइक चोरी होती हैं। एसपी सिटी शिव हरि मीणा का कहना है कि यह सही है कि सड़क किनारे खड़ी बाइकों के कारण जाम लगता है।
लोगों को भी इस परेशानी को समझना चाहिए। लेकिन यदि पुलिसवालों ने बाइकों को पंचर करके हवा निकाली है तो यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।